फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Be aware of the flood threatening

बाढ़ की आशंका के मद्देनजर रहें सतर्क

Thu, 09 Aug 2018 12:39 AM IST
sonebhadra news
sonebhadra news Updated Thu, 09 Aug 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
सोनभद्र। लगातार हो रही वर्षा से नदियों का जलस्तर बढ़ने पर जिला प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। अपर जिलाधिकारी उमाकांत त्रिपाठी ने कहा कि बाढ़ के कारण अनेक प्रकार की समस्याएं उत्पन्न होती है लेकिन थोड़ी सी सावधानी बरत कर क्षति को काफी हद तक कम किया जा सकता है।  
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बाढ़ आने के पूर्व अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें। रेडियो तथा न्यूज चैनल के माध्यम से वर्तमान मौसम की जानकारी लेते रहें।  सरकारी विभागों के संपर्क में रहे तथा उनके द्वारा दी जाने वाली जानकारी पर अमल करें। स्थानीय विभागों के महत्वपूर्ण फोन नंबर का लिस्ट बना के रखें। अपने आसपास के नदियों की जानकारी रखें। प्राथमिक चिकित्सा उपचार बॉक्स एवं जरूरी सामान अपने साथ रखें। छाता तथा लाठी अपने साथ रखें। बाढ़ में सर्प दंश की घटनाएं बढ़ जाती है। अपने परिवार व गांव के लिए एक आपदा प्रबंध योजना बनाएं। समय-समय पर इसका पूर्वाभ्यास भी करें। बारिश के समय मौसम में रेडियो या टीवी से प्रसारित सूचना और चेतावनी सुनें और उनका अनुपालन करें। मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दें। आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद्य पदार्थ, पीने का पानी आदि का भंडारण कर लें। विद्युुत पोल व टूटे तथा गिरे पड़े इलेक्ट्रानिक उपकरणों से खुद एवं अपने पशुओं को दूरी बनाए रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed