{"_id":"fe911644192fe452c2259c8f19a33aba","slug":"batons-against-villagers-performance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाठीचार्ज के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाठीचार्ज के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन
संवाददाता, साोनभ्ाद्र
Updated Sat, 05 Dec 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के चपकी गांव में शनिवार को मतदान के दौरान बूथ के समीप एकत्र लोगों को खदेड़ने के लिए पुलिस के द्वारा की गई लाठी चार्ज की घटना में युवक के घायल होने पर नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।
इस दौरान नाराज ग्रामीणों में पुलिस के प्रति नाराजगी व्याप्त थी। घटना की जानकारी होने पर एसडीएम दुद्धी डा. विश्राम यादव मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों से वार्ता करने के बाद उन्होंने मामले की जांच कराकर दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस पर ग्रामीण शांत हुए।
चपकी गांव में सुबह सात बजे से प्रधान और ग्राम पंचायत पद के लिए मतदान शुरू हुआ। पूर्वाह्न करीब 11 बजे के करीब मतदान केंद्र के पास ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मोबाइल टीम के पुलिसकर्मियों और पीएसी के जवानों ने लाठी भांजना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
इस दौरान हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गई। ग्रामीण मार से बचने के लिए भागने लगे। इस दौरान जीतू केशरी (35) पुलिस की लाठी से घायल हो गया। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीण नाराज हो गए। वे लामबंद होकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे।
इस दौरान वोट देने के लिए लाइन में लगे अधिकांश मतदाता भी लाइन से निकलकर प्रदर्शन में शामिल हो गए। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना था पुलिस ने अनायास ग्रामीणों पर लाठियां भांजी है।
इसकी जानकारी होने पर भारी पुलिस बल के साथ एसडीएम डा. विश्राम यादव प्रदर्शन स्थल पहुंचे। एसडीएम ने ग्रामीणों की बातों को सुनने के बाद उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही दोषी पुलिस कर्मियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए। विरोध प्रदर्शन मेें सुरेंद्र, बासुदेव, सुरेश, लल्लन, सुशील, संतोष, राकेश, अनिल आदि शामिल रहे।