फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Barrier Incharge Removed Without Crossing Permit Vehicle

बगैर परमिट के वाहन पार कराने में बैरियर इंचार्ज हटाए गए

Thu, 23 Aug 2018 11:41 PM IST
sonbhadra news
sonbhadra news Updated Thu, 23 Aug 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में गिट्टी परिवहन के नाम पर फिर से बड़ा खेल शुरू हो गया है। एमपी के रीवां और सतना के परमिट पर राबर्ट्सगंज खनिज प्रवर्तन चेक पोस्ट से रोजाना ट्रकें पार कराई जा रही हैं। बगैर परमिट के भी वाहन गुजारे जा रहे हैं। गुरुवार को इसमें शामिल पाए जाने पर बैरियर इंचार्ज ब्रह्मानंद तिवारी को हटा दिया गया जबकि दूसरे बैरियर इंचार्ज रघुराज सिंह के भूमिका की भी जांच की जा रही है। साथ ही बगैर परमिट वाहन पार कराने के मामले में तीन थानों के एक-एक पुलिसकर्मियों के शामिल होने की बात सामने आई है। वहीं बुधवार को एसडीएम सदर शादाब असलम ने गिट्टी लदे एक वाहन को कब्जे में लिया। चालक वाहन को छोड्कर फरार हो गया।       
विज्ञापन

बिना परमिट के गिट्टी लदे वाहनों को पार कराने के लिए एक पूरा सिंडिकेट काम कर रहा है। इसमें प्राइवेट लोग भी शामिल हैं। डाला-ओबरा इलाके से बगैर परमिट गिट्टी लोड की जाती है। इसके बाद उसे रीवां और सतना के परमिट के सहारे बैरियर से पार करा लिया जाता है। वहीं कई वाहन ऐसे भी हैं, जिन्हें बगैर परमिट के ही पार कर दिया जाता है। इसके लिए चोपन के एक पेट्रोल पंप संचालक, चोपन और मारकुंडी के एक-एक ट्रांसपोर्टर वाहनों का लोकेशन और मार्का बैरियर कर्मियों को बताते हैं। इसके बाद प्रति वाहन एमपी परमिट वाले वाहन से पांच सौ, बिना परमिट वाले से एक हजार वसूल कर जाने दिया जाता है। इससे उतर बगैर परमिट वाले गिट्टी लदे वाहनों से ओबरा थाने का एक सिपाही, चोपन बैरियर पर चोपन थाने का कारखास और राबर्ट्सगंज में फ्लाईओवर के उपर और नीचे  राबर्ट्सगंज थाने का एक कारखास इन वाहनों से रुपये लेते हैं। राबर्ट्सगंज थाने का सिपाही बकायदे एक जीप में तीन से चार स्टाफ को लेकर तीन किलोमीटर के पुल पर राउंड लगाकर बिना परिमट के वाहनों से वसूली करता है। उधर, एसडीएम सादाब असलम ने कहा कि बुधवार को उन्होंने बगैर परमिट के गिट्टी लदा ट्रक पकड़ा था। ड्राइवर गाड़ी खड़ा कर भाग गया। वाहन को उन्होंने खनिज विभाग को सुपुर्द कर चेक पोस्ट पर खड़ा करा दिया था। वहीं खान अधिकारी अनंत सिंह ने कहा कि फोर्स की कमी के कारण वाहनों की चेकिंग में दिक्कत आ रही है। बैरियर पर एक ही स्टाफ है। लोग लडने-झगडने को तैयार हो जा रहे हैं। लगातार शिकायत को देखते हुए चेकपोस्ट इंचार्ज ब्रह्मानंद तिवारी को वहां से हटाकर कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed