फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Barely 14 hour supply instead of 20

20 की जगह बमुश्किल 14 घंटे आपूर्ति

Mon, 18 Oct 2021 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Barely 14 hour supply instead of 20
शक्तिनगर। बीना क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में रविवार सुबह से शाम तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसके चलते आधा दर्जन से अधिक गांवों के सैकड़ों उपभोक्ताओं को काफी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रहवासियों ने बताया कि 20 घंटे आपूर्ति के दावे के सापेक्ष बमुश्किल 12 से 14 घंटे लाइट मिल पा रही है। रविवार दिनभर बिजली आपूर्ति ठप होने से तेज धूप व उमस भरी गर्मी में ग्रामीणों का जीना मुश्किल हो गया। अनापूर्ति के चलते लोगों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में आए दिन अघोषित बिजली कटौती होने से उपभोक्ता त्रस्त हो गए है। क्षेत्र के रामसिंह, विपिन कुमार, रामपाल सहित अनेक लोगों ने बिजली विभाग के संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए व्यवस्था में सुधार करने की मांग किया। बिजली विभाग के संविदा कर्मियों ने बताया खड़िया से लेकर बांसी तक वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग किनारे लगा पेड़ पौधा बड़ा हो जाने से हाईटेंशन बिजली तार में सट रहे हैं इसकी वजह से आए दिन बिजली ट्रिप कर रही है। कोटा सबस्टेशन से शटडाउन लेकर कार्य किया जा रहा है। देर शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed