फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Baraati's car collided with a tree, four injured including

Sonebhadra News: बरातियों की कार पेड़ से टकराई, चालक समेत चार घायल

Mon, 01 May 2023 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 09:51 PM IST
विज्ञापन
Baraati's car collided with a tree, four injured including
विंढमगंज। रांची-रीवा मार्ग पर घिवही गांव के पास सोमवार की भोर में बरातियों से भरी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में चालक समेत चार बराती घायल हो गए। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना का कारण चालक को झपकी आना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के सलैयाडीह ग्राम पंचायत निवासी अली अकबर के पुत्र सीपू की बरात रविवार की रात अहरौरा गई थी। वापस लौटते समय भोर में करीब चार बजे बरातियों की एक कार अनियंत्रित होकर घिवही गांव के पास पेड़ से टकरा गई। हादसे में चालक सद्दाम हुसैन, कार सवार जिलानी सिद्दीकी, खुर्शीद, आफताब को चोट आई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर दौड़े। इसी बीच बरात से ही लौट रहे अंजुमन इस्लामिया कमेटी के सदर सुहैल खान व अन्य लोग पहुंच गए। तत्काल घटना की सूचना 112 नंबर पर देते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। चालक का सिर फट गया। अन्य तीनों सवारों के हाथ व पैर में फ्रैक्चर हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed