{"_id":"56fff0474f1c1b4377f00174","slug":"bank-of-parked-bikes-flown-2-90-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक के पास खड़ी बाइक से 2.90 लाख उड़ाए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक के पास खड़ी बाइक से 2.90 लाख उड़ाए
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
Updated Sat, 02 Apr 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के अनपरा परियोजना गेस्ट हाउस मोड़ के पास शनिवार की दोपहर बैंक आफ बड़ौदा परिसर में खड़ी बाइक की डिक्की खोलकर दो बदमाशों ने दुस्साहसिक तरीके से 2.90 लाख रुपये उड़ा लिए। पीड़ित के शोर मचाने के बावजूद ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी आरोपियों का पीछा करने की बजाय थाने पर फोन करने में लगे रहे। सीओ पिपरी सितांशु यादव, एसओ देवनाथ यादव ने पीड़ित, बैंक कर्मियों से पूछताछ की। बैंक के सीसी टीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।
डिबुलगंज निवासी व्यवसायी श्यामसुंदर गुप्ता ने दोपहर पौने बारह बजे के करीब परियोजना के आवासीय परिसर स्थित सिंडीकेट बैंक से 2.90 लाख रुपये निकाले और बाइक की डिक्की में रुपये रखकर हाईवे पर स्थित बैंक आफ बड़ौदा की शाखा पर पहुंच गए। परिसर में बाइक खड़ी करने के बाद यहां स्थित एकाउंट से भी रुपये निकालने के लिए विथड्राल फार्म भरने लगे। तभी उनकी नजर परिसर में खड़ी बाइक पर पड़ी तो देखा कि दो युवक डिग्गी खोलकर रुपये निकाल रहे हैं। शोर मचाते हुए वह बाहर दौड़े लेकिन शटर में लगे सिक्कड़ में उलझ कर गिर पड़े। जब तक उठकर बाइक के पास पहुंचते युवक अपनी बाइक से रुपये लेकर भाग निकले।
पीड़ित की मानें तो परिसर के निकासी वाले प्वाइंट पर दो सिपाही ड्यूटी पर थे लेकिन शोर मचाने के बावजूद उन्होंने आरोपियों को रोकना जरूरी नहीं समझा। अलबत्ता थाने को सूचना देने की बात कहकर फोन लगाने में लगे रहे। तब तक वहां से महज आधा किमी की दूरी पर मौजूद अनपरा थाने के सामने स्थित औड़ी मोड़ से होते हुए आरोपी निकल चुके थे। इस पर वहां मौजूद लोगों ने जब नाराजगी जतानी शुरू की तो सिपाही पीड़ित को लेकर थाने पहुंचे। सीओ सितांशु ने पीड़ित-बैंककर्मियों, आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही बैंक का सीसी टीवी फुटेज खंगाला लेकिन ठोस सुराग हाथ नहीं लगा। कैमरे में दो-तीन चेहरे संदिग्ध नजर आए हैं, उन्हीं को आधार बनाकर पुलिस ने छानबीन आगे बढ़ा दी है। उधर, एसओ देवनाथ यादव ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। सीओ पिपरी सितांश्ाु यादव का कहना है कि सिपाहियों के ड्यूटी पर तैनात रहने तथा पीड़ित के शोर मचाने के बावजूद बदमाशों द्वारा बैंक परिसर से रुपये लेकर निकलना गंभीर मामला है। प्रकरण की जांच कराई जा रही है। पुलिसकर्मियों की भूमिका गड़बड़ होने की बात साबित हुई तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।