फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Ballast transportation was being done on fake royalty papers

Sonebhadra News: फर्जी रॉयल्टी पेपर पर हो रहा था गिट्टी परिवहन

Sun, 06 Apr 2025 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Ballast transportation was being done on fake royalty papers
सोनभद्र। कूटरचित राॅयल्टी पेपर के जरिये गिट्टी परिवहन कर रहे डंपर को खनिज विभाग की टीम ने पकड़ा। लोढ़ी बैरियर पर चेकिंग के दौरान चालक मौके से फरार हो गया। रॉयल्टी के कागज जिस सिक्योरिटी पेपर नंबर पर प्रिंट थे, उसकी वैधता डेढ़ साल पहले समाप्त हो चुकी थी। मामले में पुलिस ने वाहन स्वामी, चालक समेत पांच पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

ज्येष्ठ खान अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गत 30 मार्च की रात लगभग 11 बजे लोढ़ी टोल प्लाजा के पास वाहनों की जांच की जा रही थी। इस दौरान एक डंपर को रोका गया। चालक से रॉयल्टी के कागजात मांगे गए तो उसने सिक्योरिटी पेपर पर प्रिंट परिवहन प्रपत्र प्रस्तुत किया। जांच में पाया गया कि यह प्रपत्र फर्जी और कूटरचित है और वाहन के लिए वैध नहीं है। एम-चेक एप पर जब दस्तावेजों की पुष्टि की गई तो यह दस्तावेज मूल रूप से मिर्जापुर से संबंधित मिला। उसे पहले किसी अन्य वाहन और तारीख के लिए जारी हुआ था। इसे अवैध रूप से दोबारा उपयोग किया जा रहा था। वाहन चालक ने बताया कि वाहन में गिट्टी एसएन मिश्रा स्टोन क्रशर बिल्ली मारकुंडी से भरी गई थी और रास्ते में रॉयल्टी पेपर आकाश केशरी और अंकित तिवारी ने उपलब्ध कराए थे।
विज्ञापन

डंपर में 29.64 घन मीटर डोलो स्टोन भरी पाई गई। इस बीच, चालक भाग निकला। जांच में यह भी सामने आया कि रॉयल्टी के कागज जिस सिक्योरिटी पेपर नंबर पर प्रिंट थे, वह पूर्व में प्रेमनाथ यादव के पक्ष में जारी हुआ था, जिसकी लीज 28 नवंबर 2023 को समाप्त हो चुकी है। मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की जांच में भी गड़बड़ी मिली। वह किसी अन्य व्यक्ति और कंपनी के नाम पर पाई गई। खनिज विभाग ने वाहन को जब्त कर मंडी परिसर में खड़ा करा दिया। वाहन चालक, वाहन स्वामी और कूटरचित प्रपत्र बनवाने वालों के खिलाफ केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
ओवरलोड गिट्टी लदा ट्रक पकड़ा गया
- वाहन स्वामी, चालक समेत तीन पर मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
सोनभद्र। खनिज विभाग की सक्रियता से लोढ़ी टोल प्लाजा के पास ओवरलोड गिट्टी से लदा एक ट्रक पकड़ा गया। चालक वाहन खड़ा कर भाग गया। विभाग ने इस मामले में अज्ञात वाहन चालक, स्वामी और स्टोन क्रशर स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
खनिज निरीक्षक मनोज कुमार ने दी तहरीर में बताया कि शनिवार सुबह करीब 10:25 बजे वह होमगार्ड राम अवध यादव के साथ गश्त पर थे। तभी लोढ़ी टोल प्लाजा के पास जौनपुर नंबर की एक ट्रक को रुकने का इशारा किया गया। चालक वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर भाग गया। वाहन की जांच में उसमें बिना वैध परिवहन प्रपत्र के 38 घन मीटर गिट्टी लदी मिली। वाहन में खनिज परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं था। विभाग ने इसे खनिज चोरी व बिना अनुमति परिवहन की गंभीर घटना मानते हुए वाहन को जब्त कर मंडी परिसर थाना कोतवाली रॉबर्ट्सगंज की अभिरक्षा में खड़ा करवा दिया।

---
ओवरलोड गिट्टी लदा ट्रक पकड़ा

सोनभद्र। ओवरलोड गिट्टी से लदे ट्रक को खनिज विभाग की टीम ने पकड़ा। ट्रक चालक वाहन को जीपीएस लॉक कर सड़क किनारे खड़ा करके भाग निकला। खनिज निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि शनिवार की शाम करीब 4 बजे पुलिस लाइन तिराहे के पास वाराणसी नंबर की ट्रक को जांच के लिए रोका गया। चालक ने वाहन को रोकने के बजाय उसे जीपीएस के माध्यम से लॉक कर वहीं खड़ा कर दिया और भाग गया। उसमें 36.96 घन मीटर गिट्टी लदा था। खनिज परिवहन से जुड़ा कोई वैध प्रपत्र नहीं मिला। वाहन चालक, वाहन स्वामी और संबंधित स्टोन क्रशर संचालक के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed