{"_id":"60213c998ebc3e4a3d01f7b5","slug":"bakrihwan-s-team-became-champion-after-defeating-qudri-in-volleyball-competition-sonbhadra-news-vns5734769188","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलीबाल प्रतियोगिता में कुदरी को हराकर बकरीहवां की टीम बनी चैंपयिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉलीबाल प्रतियोगिता में कुदरी को हराकर बकरीहवां की टीम बनी चैंपयिन
विज्ञापन
म्योरपुर। राजा चंडोल वनवासी सेवा समिति के तत्वावधान लिलासी के राजा चंडोल इंटर कॉलेज में आयोजित 36वें अंतरराज्यीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार की देर शाम खेला गया। इसमें कुदरी को हराकर बकरीहवां की टीम ने चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। शानदार प्रदर्शन पर हिमांशु चौबे को मैन ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार मिला।
फाइनल मुकाबला टीम बकरीहवां और रामलखन जायसवाल स्पोर्टिंग क्लब कुदरी के बीच खेला गया। मैच में पहला सेट कुदरी ने जीता, जबकि जबरदस्त वापसी करते हुए लगातार दोनों सेटों में बकरीहवां की टीम ने कुदरी को परास्त कर ट्राफी पर कब्जा जमाया। इससे पूर्व पहला सेमीफाइनल मुकाबला सोन प्रभात लाइव मीडिया स्पोर्ट्स अकेडमी चुनार और रामलखन जायसवाल स्पोर्टिंग क्लब कुदरी के बीच खेला गया। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला गाजीपुर और बकरीहवां की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें कुदरी और बकरीहवां की टीमों ने फाइनल में प्रवेश किया। बीएचयू वाराणसी से आई टीम को रामलखन जायसवाल स्पोर्टिंग क्लब कुदरी ने स्पॉन्सर किया, जबकि बकरीहवां की टीम जिसमें मिर्जापुर क्षेत्र के खिलाड़ी थे उसे बकरीहवां ने स्पांसर किया था। मुख्य अतिथि दुद्धी विधायक प्रतिनिधि हरिराम चेरो के पुत्र रंगराजन कुमार उपस्थित रहे। इसके अलावा म्योरपुर ब्लाक के ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संजय यादव मौजूद रहे।
ये बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
प्रतियोगिता के तीन श्रेष्ठ खिलाड़ियों में दीपक कुमार यादव अनपरा, संत तिवारी गाजीपुर, अभिषेक मिश्रा बीएचयू जबकि सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (मैन ऑफ द टूर्नामेंट) का अवार्ड हिमांशु चौबे बकरीहवां के खिलाड़ी को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को 1100 रुपये और एक मोबाइल फोन पुरस्कार स्वरूप दिया गया। उत्तर प्रदेश वन्य जीव बोर्ड सदस्य श्रवण कुमार सिंह, आनंद जी, सुरेश चंद्र मिश्र, बुद्धि नारायण यादव, ब्रह्मदेव प्रसाद, विभाग प्रचारक नितिन जी, रविंद्र जायसवाल, प्रधानाचार्य जयंत प्रसाद, हरि सिंह आदि थे।