{"_id":"60f99dcf8ebc3e6ce54c77ff","slug":"badra-rained-with-a-whirlwind-water-and-water-all-around-sonbhadra-news-vns601882876","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूम कर बरसे बदरा, चहुंओर पानी-पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूम कर बरसे बदरा, चहुंओर पानी-पानी
विज्ञापन
सलखन बाजार से बसकटवा सम्पर्क मार्ग गड्ढों में जमा बारिश का पानी।
- फोटो : SONBHADRA
शक्तिनगर। ऊर्जांचल के अनपरा, शक्तिनगर बीजपुर क्षेत्र में सप्ताह भर से आसमान में अठखेलियां कर रहे काले-घनेरे मेघ बुधवार की रात झूमकर बरसे। इससे नगर से खेतों तक पानी हो गया। झमाझम बरसात से जहां नागरिकों को उमस से राहत मिली है। वहीं रिहायशी इलाकों व क्षेत्र स्थित मुख्य व संपर्क मार्गों की पटरियों पर जलजमाव से लोगों की परेशानी बढ़ गई।
अनपरा नगर पंचायत क्षेत्र की कई बस्तियों में निकासी का समुचित प्रबंध नहीं होने से भीषण जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। रेनूसागर मोड़ के समीप नाली का पानी आवासों में प्रवेश करने लगा। पश्चिम परासी मुख्य मार्ग पर तो पानी भर जाने से झील में तब्दील हो गया है। डीह बाबा बस्ती में भी सड़क पर एक फीट तक पानी जमा हो गया। इसके साथ ही निर्माणाधीन अनपरा-शक्तिनगर मुख्य मार्ग, नेशनल हाइवे सहित संपर्क मार्गों की पटरियों पर पानी भर जाने से वाहन चालकों को आवागमन करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दिन में भी बरसात का क्रम रुक-रुक कर जारी रहा।
इंतजार खत्म, खेतों में उतरे किसान
शक्तिनगर। अपेक्षित बरसात के इंतजार में बैठे किसान खेतों में पानी भरते ही बृहस्पतिवार सुबह धान की रोपाई में जुट गये। जगह-जगह महिलाओं की टोली खेतों में धान रोपती दिखाई दी। परिवार के अन्य सदस्य भी सहयोग करते रहे।
विज्ञापन
अनपरा नगर पंचायत क्षेत्र में जलजमाव वाले क्षेत्रों को चिह्नित किया जा रहा है। पश्चिम परासी में व्याप्त प्रस्ताव जिला प्रशासन को भेजा गया है। इसके साथ नालियों पर हुए अवैध निर्माणों को हटाने की कार्रवाई की जाएगी। - भारत सिंह, ईओ अनपरा।
बारिश से किसानों के चेहरे पर लौटी रौनक
शक्तिनगर। बीजपुर क्षेत्र में पिछले दो दिनों से इलाके में रुक-रुक कर हो रही बारिश से किसानों के मुरझाए चेहरे पर रौनक लौट आई। बारिश के अभाव में किसानों की फसल और नर्सरी सूखने के कगार पर पहुंच गयी थी। मक्का, तेलहन, दलहन की फसल देर से बारिश होने के कारण पिछड़ गई है तो इलाके में धान की नर्सरी तैयार है। पिछले दो दिन से रुक रुक कर बरसात होने से खेती किसानी का कार्य तेजी पकड़ लिया है। इलाके के किसान धान के नर्सरी की रोपाई में लगे हुए हैं। किसान राजकुमार सिंह, त्रिभुअन नारायण सिंह, जगदीश सिंह, रामजी बैस, उदयनारायण आदि ने कहा कि पिछले साल की अपेक्षा इस वर्ष औसत से कम बारिश हुई है जिसके कारण कृषि कार्य प्रभावित हुआ है।