फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Baby stolen from Medical College Hospital sonbhadra picked up feed in lap woman absconded

UP: मेडिकल कॉलेज अस्पताल से बच्चा चोरी, गोद में खिलाने के लिए उठाया, फिर फरार हो गई महिला; मां हुई बेसुध

Mon, 02 Jun 2025 11:59 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 02 Jun 2025 11:59 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में मेडिकल काॅलज से नवजात के गायब होने की सूचना मिलते ही महकमे में हड़कंप मच गया। सीसीटीवी में एक महिला बच्चे को ले जाती हुई दिख रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Baby stolen from Medical College Hospital sonbhadra picked up feed in lap woman absconded
सीसीटीवी से निकाली गई फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल से बच्चा चोरी होने का मामला सामने आया है। पांच दिन पहले जन्मे बच्चे को लेकर एक महिला फरार हो गई। अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज में भी महिला बच्चे को ले जाती दिख रही है। घटना के बाद परिजनों ने हंगामा मचाया। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस आरोपी महिला की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


चंदौली जिले के नौगढ़ निवासी सुदामा की पत्नी पूनम ने गत 27 मई को लोढ़ी स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सर्जरी के जरिए बेटे को जन्म दिया था। सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब नवजात को एक महिला अस्पताल से लेकर फरार हो गई।
विज्ञापन


पूनम को प्रसव के बाद वार्ड में भर्ती किया गया था। उसी वार्ड में बीते कुछ दिनों से एक महिला रह रही थी जिसने बताया था कि उसके किसी रिश्तेदार का भी यहीं इलाज चल रहा है। महिला अक्सर पूनम के पास बैठती, नवजात को गोद में लेकर प्यार जताती और परिवार का विश्वास जीतने में सफल रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

Baby stolen from Medical College Hospital sonbhadra picked up feed in lap woman absconded
बिलख पड़े बच्चे की मांग और जांच करते अस्पताल कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

सोमवार सुबह पूनम की मां घर से खाना लाने के लिए जोगियाबीर वार्ड स्थित अपने घर गई थीं। इसी दौरान महिला ने सुदामा को जलेबी लाने भेज दिया। पूनम बेडशीट बदल रही थी और बच्चे को पास के बेड पर लिटा रखा था। इसी मौके का फायदा उठाकर आरोपी महिला नवजात को लेकर अस्पताल से फरार हो गई। 

सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। लोढ़ी चौकी प्रभारी संजय सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है, जबकि अस्पताल कर्मी घटना के लिए परिजनों को ही जिम्मेदार ठहराते रहे।

पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला की तलाश में कई टीमों को सक्रिय कर दिया है। वहीं, पीड़ित परिवार की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed