फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   B.Ed girl student was not picking up calls of her family found dead body hanging from noos

Sonbhadra: परिजनों का फोन नहीं उठा रही थी बीएड की छात्रा, खिड़की से झांका तो फंदे पर लटकता मिला शव

Sat, 09 Sep 2023 12:26 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 09 Sep 2023 12:26 PM IST
सार

मिर्जापुर जिले के हसरा गांव निवासी प्रीति (22) सोनभद्र के लोढी स्थित एक महाविद्यालय में बीएड की छात्रा थी। उसका शव उसके कमरे में ही फंदे से लटकता मिला।  मोबाइल को पुलिस ने कब्जे में लिया है। 

विज्ञापन
B.Ed girl student was not picking up calls of her family found dead body hanging from noos
घटनास्थल पर जुटी भीड़ और पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र के साईं चौक के समीप किराए के मकान में रह रही बीएड की छात्रा ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव दुपट्टे के सहारे पंखे से लटक रहा था। छत के रास्ते शेड तोड़कर अंदर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। कमरे से सुसाइड नोट नहीं मिला है। 

विज्ञापन


मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के हसरा गांव निवासी कमला प्रसाद मौर्य की पुत्री प्रीति (22) लोढी स्थित एक महाविद्यालय में बीएड की छात्रा थी। वह नगर के सांई चौक के पास किराए का कमरा लेकर रहती थी। शुक्रवार शाम से ही युवती से परिजनों की बात नहीं हो पा रही थी। ऐसे में परिजनों ने मकान में ही रहने वाले कुछ अन्य लोगों को फोन किया।
विज्ञापन


जब वे प्रीति को जगाने गए तो कमरे से कोई जवाब नहीं मिला। इस पर खिड़की को तोड़कर देखा गया तो प्रीति का शव फंदे पर दुपट्टे के सहारे लटक रहा था। सूचना पाकर कस्बा चौकी प्रभारी अमित तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जहां परिजनों की मौजूदगी में छत के रास्ते ऊपर चढ़कर टीन शेड तोड़कर कमरे का दरवाजा खोला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जानकारी होने पर सीओ राहुल पांडेय और सदर कोतवाल लक्ष्मण पर्वत भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतका के मोबाइल को भी कब्जे में ले लिया। सदर कोतवाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मोबाइल की कॉल डिटेल ली जाएगी। उसके आधार पर मामले की जांच की जाएगी। फिलहाल हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed