फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Aware of mathematics to children

गणित के प्रति बच्चों को किया जागरूक

Thu, 18 Dec 2014 11:08 PM IST
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र Updated Thu, 18 Dec 2014 11:08 PM IST
विज्ञापन
Aware of mathematics to children
 गणित सप्ताह के तहत विद्यालयों  के बच्चों में गणित के प्रति अभिरुचि पैदा करने के लिए गुरुवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन


डीएवी अनपरा में प्रधानाचार्य जेपी मिश्र के निर्देशन में गणित के प्रति विद्यार्थियों की समझ परखी गई और उनकी शंकाओं का समाधान करते हुए उन्हें सरल तरीके से अध्ययन का तरीका बताया गया।

इसी तरह डीएवी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बीना में गणित विषय को लेकर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा नौ और दस के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य एके सिंह ने आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। इस मौके पर वसुदेव महया, एचएन मिश्र, विवेक गुप्ता आदि मौजूद रहे।

इसी तरह एनटीपीसी सिंगरौली के आवासीय क्षेत्र में स्थित विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आचार्य उमापति त्रिपाठी ने बच्चों को गणित विषय से जुड़ी कई जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने विश्व के प्रसिद्ध गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन की प्रेरणादायी घटनाओं पर भी चर्चा की।

इससे पूर्व आचार्य शिवयज्ञ दूबे की मौजूदगी में रामानुजम के जीवन से संबंधित विभिन्न घटनाओं के विवरण पर आधारित एक प्रतियोगिता का आयोजन किया।

गणित विषय के आचार्य देवेंद्र नाथ शुक्ल ने गणित के सूत्रों पर आधारित एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें जूनियर कक्षा के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed