फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Awadhesh Agarwal became the president of Sonanchal Bar Association

Sonebhadra News: अवधेश अग्रवाल बने सोनांचल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

Sun, 06 Apr 2025 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Awadhesh Agarwal became the president of Sonanchal Bar Association
सोनांचल बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव शनिवार को हुआ। मतदान के बाद देर शाम तक चली मतगणना में अध्यक्ष पद पर अवधेश अग्रवाल निर्वाचित हुए। उन्होंने 32 मतों के अंतर से निकटतम प्रतिद्वंद्वी बुद्धि नारायण जायसवाल को हराया।
विज्ञापन

तहसील परिसर में मुख्य चुनाव अधिकारी अरुण कुमार सिंह व चुनाव अधिकारी मुकेश तिवारी, अंजनी राय, कमलेश यादव ,लालचंद की देखरख में दिनभर चले इस चुनाव प्रक्रिया में 169 वोटों के सापेक्ष 163 अधिवक्ताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए कुल दो उम्मीदवारों के बीच कांटे का मुकाबला हुआ। सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक हुए चुनाव के उपरान्त देर शाम समाप्त हुई वोटों की गिनती के बाद अवधेश कुमार अग्रवाल को अध्यक्ष घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अवधेश कुमार अग्रवाल को कुल 85 वोट मिले, जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी बुद्धि नारायण जायसवाल को कुल 53 वोट ही मिले। इस प्रकार से अवधेश कुमार अग्रवाल को 32 वोटों से विजयी घोषित किया गया।
महामंत्री पद के उम्मीदवार अनिल कुमार चौधरी ने 94 वोट हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मनोज कुमार पाठक को 26 वोटों से शिकस्त दी। कोषाघ्यक्ष के लिए रवि पांडेय को 115 वोट हासिल हुए जबकि संजय कुमार शर्मा को 48 वोटों पर ही संतोष करना पड़ा।
इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, संगठन मंत्री, प्रशासनिक मंत्री व पुस्तकालय मंत्री का निर्विरोध चयन किया गया। चुनाव समाप्त होने के उपरान्त मुख्य चुनाव अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने विजेता प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र सौंपा।

इस दौरान मुख्य रूप से निवर्तमान अध्यक्ष अर्जुन शर्मा, एल्डर कमेटी अध्यक्ष मनोज विश्वकर्मा, अनिल कुमार मिश्रा, संजय द्विवेदी, संतोष पाठक, देवेंद्र कुमार जौहरी, राजेश गौतम, धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed