फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Avinash in senior and Ayan in junior champion

Sonebhadra News: वरिष्ठ में अविनाश व कनिष्ठ में अयान को चैंपियन

Fri, 13 Jan 2023 10:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 10:23 PM IST
विज्ञापन
Avinash in senior and Ayan in junior champion
हिंडाल्को से संचालित आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कॉलेज रेणुकूट की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता (स्फूर्ति 2023) का आयोजन शुक्रवार को हिंडाल्को मनोरंजनालय के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि हिंडाल्को मानव संसाधन प्रमुख जसबीर सिंह, विशिष्ट अतिथि हिंडाल्को विद्यालय प्रबंधक वनिता वासनिक ने किया।
विज्ञापन

शिक्षिका ज्योति मिश्रा व पुष्पिता पाठक द्वारा निर्देशित खेलो जी जान से तथा कर हर मैदान फतेह समूह नृत्यों में छात्राओं की प्रस्तुति बेहद खूबसूरत रही। छात्र अविनाश, अमन व शिवांग एवं छात्रा जान्हवी ने मशाल दौड़ में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ व कनिष्ठ वर्ग में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं जैसे 800 मी, 400 मी, 200 मी, व 100 मी दौड़, 100 मी रिले दौड़, 50 मी रस्सी दौड़ आदि का आयोजन किया गया। छात्रों के वरिष्ठ वर्ग में अविनाश शुक्ला व कनिष्ठ वर्ग में अयान को समग्र चैम्पियन का खिताब मिला। वहीं छात्रा जान्हवी यादव ने वरिष्ठ वर्ग में यह खिताब अपने नाम किया। प्रभारी शिक्षिका मीरा जायसवाल द्वारा संयोजित इस कार्यक्रम का संचालन शिक्षक जलज मालवीय ने किया। उप-प्रधानाचार्य विजय भागवत पाटिल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रधानाचार्य दयानंद शुक्ल ने कार्यक्रम समापन की घोषणा की। राजेश इन्दोलिया, संजय सिंह, वेद प्रकाश, सर्वेश यादव, प्रमोद तिवारी, एचएन सिंह, भारती झा, जितेन्द्र कुमार सिंह, सत्येन्द्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed