फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Auto reflex action of mad, six wounded

सिरफिरे की हरकत से आटो पलटा, छह जख्मी

Thu, 21 May 2015 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र Updated Thu, 21 May 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
Auto reflex action of mad, six wounded
मानसिक रूप से बीमार युवक को उपचार के लिए वाराणसी लेकर जाते समय एक आटो अनियंत्रित होकर पलट गया। गुरुवार की सुबह हुए इस हादसे में चालक समेत छह लोग घायल हो गए। हादसा बीमार युवक द्वारा चालक की पिटाई कर खुद स्टेयरिंग अपने हाथ में लेने से हुआ।
विज्ञापन


सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर सलखन में हाइवा अनियंत्रित होकर गोमटी से टकरा गया। फिर विद्युत खंभे से जा लड़ा, जिससे विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। हालांकि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के पलिया गांव निवासी सरवर अली (28) की दिमागी हालत ठीक नहीं है। गुरुवार की सुबह उसके घर वाले उसे आटो से लेकर उपचार के लिए वाराणसी जा रहे थे। कहा जा रहा है कि जब आटो कोतवाली क्षेत्र के बहेरवां गांव के पास पहुंची तो सरवर ने चलती आटो में ही चालक को पीटना शुरू कर दिया और फिर स्टेयरिंग खुद पकड़ लिया। इससे आटो अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 हादसे में फरीद (35) पुत्र कुतबुद्दीन निवासी सेमरी, सरफराज अली (20) पुत्र नसीमुद्दीन निवासी पलिया, कैमुद्दीन (25) पुत्र बसीर शाह निवासी सेमरी, जमील (65) पुत्र बटोही निवासी पलिया और सरवर (28) घायल हो गए। घटना की जानकारी पर मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां इमरजेंसी वार्ड में सभी को भर्ती कराया गया। विक्षिप्त सरवर को भी हाथ-पैर बांधकर उसकी वार्ड में भर्ती किया गया है।



 सलखन प्रतिनिधि के अनुसार चोपन थाना क्षेत्र के पटवध गांव में बुधवार की रात गिट्टी लोड हाइवा अनियंत्रित होकर पहले विद्युत खंभे से लड़ा। इससे ट्रांसफार्मर और खंभा गिर गया। इसके बाद हाइवा गोमटी से टकरा कर पलट गया। इस हादसे से पटवध और आसपास के क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। हादसे में चालक घायल हो गया लेकिन घटना के कुछ देर बाद वहां पहुंचे लोग उसे साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed