फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Auto overturned after colliding with a cow husband died wife and daughter injured

Sonebhadra News: गाय से टकराकर ऑटो पलटा, पति की मौत, पत्नी और बेटी घायल, रेणुकापार परसोई तिराहे का मामला

Wed, 23 Apr 2025 04:36 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 23 Apr 2025 04:36 PM IST
सार

सवारी लेकर जा रहा ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और उसकी पत्नी और बच्ची बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन
Auto overturned after colliding with a cow husband died wife and daughter injured
घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

रेणुकापार के परसोई तिराहे के समीप मंगलवार की देर शाम एक सवारी लेकर जा रहा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टेंपो सवार पति की मौत हो गई। पत्नी और पांच वर्षीय पुत्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें चोपन सीएचसी में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


जुगैल थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी राम सूरज (35) अपनी पत्नी कौशिल (32) और पुत्री सुमन (5) के साथ टेंपो में सवार होकर ओबरा से अपने घर लौट रहा था। शाम करीब साढ़े सात बजे परसोई तिराहे के आगे सड़क पर अचानक सामने आई गाय से टकराकर टेंपो पलट गया।
विज्ञापन


हादसे में राम सूरज, उसकी पत्नी और बेटी घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को चोपन सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान रामसूरज की मौत हो गई। अस्पताल से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर पहुंची। ओबरा प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed