फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Auto overturned, 11 people including six women injured

Sonebhadra News: ऑटो पलटा, छह महिलाओं समेत 11 लोग घायल

Thu, 20 Mar 2025 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Auto overturned, 11 people including six women injured
रामगढ़। अमिला धाम घाटी में बृहस्पतिवार को ऑटो पलटने से छह महिलाओं समेत 11 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से चार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सिलथम गांव के श्रीकांत धांगर अपनी बेटी की शादी के लिए लड़का देखने कोन थाना क्षेत्र के एक गांव जा रहे थे। उनके साथ अन्य रिश्तेदार भी ऑटो में सवार थे। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे ऑटो सिलथम से रवाना हुआ। जब वाहन अमिला धाम के घाटी क्षेत्र में पहले मोड़ पर पहुंचा तो लोगों ने ड्राइवर से धीरे चलने की अपील की। कुछ दूर आगे जाते ही ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। दुर्घटना होते ही अफरातफरी मच गई। 112 नंबर पुलिस को सूचना दी गई। चांची कला पुलिस और 112 पुलिस टीम तुरंत पहुंची। सभी घायलों को पिकअप से पीएचसी चतरा (तियरा) भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद सिलथम निवासी सुशीला पत्नी श्रीकांत धांगर, मठहवा निवासी राम सकल धांगर, सिलथम निवासी मंगरी, झारखंड के रमना निवासी आशिकी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके अलावा सिलथम निवासी हीरावती, रीना, सुनीता, धर्मदासपुर निवासी मुनिया, भीखमपुर निवासी शकुंतला, रमना निवासी आदित्य को भी चोट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed