{"_id":"60eeec908ebc3e549969a563","slug":"attempts-to-trample-the-revenue-workers-who-went-to-stop-illegal-sand-transport-sonbhadra-news-vns60034919","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध बालू परिवहन रोकने गए राजस्वकर्मियों को रौंदने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध बालू परिवहन रोकने गए राजस्वकर्मियों को रौंदने का प्रयास
विज्ञापन
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के जाबर गांव के समीप बुधवार को अवैध बालू परिवहन रोकने गए राजस्व कर्मियों को रौंदने का प्रयास किया गया। राजस्व कर्मियों ने भाग कर जान बचाई। राजस्व टीम ने पीछा कर बालू लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया, जबकि दूसरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को लेकर चालक फरार हो गया। तहसीलदार ने पीड़ित राजस्व कर्मियों को अवैध बालू खनन और परिवहन में शामिल लोगों को चिह्नित कर केस दर्ज कराने का निर्देश दिया है।
उप जिलाधिकारी रमेश कुमार ने अवैध खनन और परिवहन रोकने के लिए लेखपालों की टीम बनाई है। टीम को अवैध खनन वाले इलाकों में मौके पर जाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। बुधवार को राजस्व कर्मियों की टीम को दुद्धी रेलवे स्टेशन से रजखड़ मार्ग होते हुए ट्रैक्टर ट्रॉली से अवैध बालू ढोने करने की सूचना मिली थी। राजस्व टीम ने जाबर गांव पहुंच कर बालू लदीं दो ट्रैक्टर ट्रॉलियों को रोकने का इशारा किया। चालकों ने वाहनों को रोकने की बजाय स्पीड बढ़ा दी। आरोप है कि एक चालक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से टीम के दो सदस्यों को रौंदने का प्रयास किया, लेकिन कर्मियों ने भागकर जान बचाई। इसके बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। हालांकि राजस्व कर्मियों ने बालू लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया। इसकी सूचना तहसीलदार विकास कुमार पांडेय को दी गई। तहसीलदार ने बताया कि लेखपाल विमलेश और अन्य अवैैध बालू परिवहन की सूचना मिलने पर जांच के लिए गए थे। अगर राजस्वकर्मी भागे नहीं होते तो ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गए होते। कहा कि अवैध खनन और परिवहन मेें शामिल लोगों को चिह्नित कराकर पुलिस को तहरीर दी जा रही है। अवैध खनन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।