{"_id":"5f03294ad4c1162fbc75c879","slug":"attack-on-mineral-party-in-singrauli-inspector-and-three-employees-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंगरौली में अवैध खनन की सूचना पर पहुंची खनिज टीम पर हमला, इंस्पेक्टर और तीन कर्मचारी घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंगरौली में अवैध खनन की सूचना पर पहुंची खनिज टीम पर हमला, इंस्पेक्टर और तीन कर्मचारी घायल
Mon, 06 Jul 2020 07:08 PM IST
विचित्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, सिंगरौली
अमर उजाला नेटवर्क, सिंगरौली
Published by: विचित्र सिंह
Updated Mon, 06 Jul 2020 07:08 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
मध्य प्रदेश के सिंगरौली में अवैध रेत खनन और परिवहन के मामले में कार्रवाई करने गई खनिज विभाग की टीम पर रविवार रात खनन माफिया के इशारे पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। घटना में खनिज इंस्पेक्टर कपिल मुनि शुक्ला और तीन कर्मचारी घायल हो गए। इंस्पेक्टर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान आरोपी रेत भरी दो ट्रैक्टर ट्रालियां भी छुड़ा ले गए।
खनिज विभाग की टीम देवसर इलाके में स्थित रेही रेत खदान का निरीक्षण करने गई थी। लौटते वक्त बरगवां थाने के राजा सरई (गड़ेरिया) इलाके के किसी व्यक्ति ने टीम को सूचना दी कि क्षेत्र में रेत का अवैध खनन व परिवहन किया जा रहा है। मौके पर पहुंची टीम ने दो ट्रैक्टर ट्रालियों में लोड रेत पकड़ लिया, लेकिन इसी दौरान ग्रामीण जुट गए।
आरोप है कि खननकर्ताओं के इशारे पर ग्रामीणों ने टीम पर हमला कर दिया। हमले में खनिज निरीक्षक कपिल मुनि शुक्ला के सिर और शरीर के कई हिस्से में गंभीर चोटें आईं। हमले में तीन कर्मचारी भी घायल हुए। इसकी जानकारी प्रशासन को हुई तो फोर्स घटनास्थल पर पहुंच गई। लेकिन तब तक हमलावर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
खनिज विभाग की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। सिंगरौली के खनिज अधिकारी एके राय ने बताया कि जिले में रेत का खनन बंद है। कहीं अवैध तरीके से खनन तो नहीं हो रहा है, यही जांच करने टीम निकली थी और घटना हो गई। कहा कि हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। घटना की जानकारी भी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।