फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Attack on mineral party in Singrauli inspector and three employees injured

सिंगरौली में अवैध खनन की सूचना पर पहुंची खनिज टीम पर हमला, इंस्पेक्टर और तीन कर्मचारी घायल 

Mon, 06 Jul 2020 07:08 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सिंगरौली
अमर उजाला नेटवर्क, सिंगरौली Published by: विचित्र सिंह Updated Mon, 06 Jul 2020 07:08 PM IST
विज्ञापन
Attack on mineral party in Singrauli inspector and three employees injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
मध्य प्रदेश के सिंगरौली में अवैध रेत खनन और परिवहन के मामले में कार्रवाई करने गई खनिज विभाग की टीम पर रविवार रात खनन माफिया के इशारे पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। घटना में खनिज इंस्पेक्टर कपिल मुनि शुक्ला और तीन कर्मचारी घायल हो गए। इंस्पेक्टर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान आरोपी रेत भरी दो ट्रैक्टर ट्रालियां भी छुड़ा ले गए। 
विज्ञापन


 खनिज विभाग की टीम देवसर इलाके में स्थित रेही रेत खदान का निरीक्षण करने गई थी। लौटते वक्त बरगवां थाने के राजा सरई (गड़ेरिया) इलाके के किसी व्यक्ति ने टीम को सूचना दी कि क्षेत्र में रेत का अवैध खनन व परिवहन किया जा रहा है। मौके पर पहुंची टीम ने दो ट्रैक्टर ट्रालियों में लोड रेत पकड़ लिया, लेकिन इसी दौरान ग्रामीण जुट गए।
विज्ञापन


आरोप है कि खननकर्ताओं के इशारे पर ग्रामीणों ने टीम पर हमला कर दिया। हमले में खनिज निरीक्षक कपिल मुनि शुक्ला के सिर और शरीर के कई हिस्से में गंभीर चोटें आईं। हमले में तीन कर्मचारी भी घायल हुए। इसकी जानकारी प्रशासन को हुई तो फोर्स घटनास्थल पर पहुंच गई। लेकिन तब तक हमलावर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खनिज विभाग की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। सिंगरौली के खनिज अधिकारी एके राय ने बताया कि जिले में रेत का खनन बंद है। कहीं अवैध तरीके से खनन तो नहीं हो रहा है, यही जांच करने टीम निकली थी और घटना हो गई। कहा कि हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। घटना की जानकारी भी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed