फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   atrikamaran

प्रशासन ने घोरावल मं जेसीबी से हटाया अतिक्रमण

Fri, 28 Jun 2019 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
atrikamaran
घोरावल। शासन के निर्देश पर घोरावल नगर पंचायत में बृहस्पतिवार को प्रशासन ने फिर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। तहसील व नगर पंचायत के अधिकारियों और भारी पुलिस फोर्स व पीएसी की मौजूदगी में जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान गल्ला मंडी और कोहरथा मोड़ पर डांगी पर किया गया करीब 50 अतिक्रमण प्रशासन ने हटवाया। दोपहर करीब 12 बजे एसडीएम विजय प्रकाश तिवारी की अगुवाई में तहसीलदार सुरेश शुक्ला, नगर पंचायत के ईओ चैतन्य कुमार तिवारी समेत राजस्व विभाग एवम नगर पंचायत के कर्मचारियों की टीम पुलिस फोर्स के साथ नगर के कोहरथा मोड़ पर पहुंची, जहां नगर पंचायत की कई बीघे की डांगी पर स्थायी व अस्थायी निर्माण कार्य कराकर अतिक्रमण किया गया है। टीम के साथ तीन जेसीबी मशीन भी थी। एसडीएम के निर्देश पर जेसीबी की मदद से कोहरथा मोड़ से डांगी पर हुए अतिक्रमण हटाने की शुरूआत की गई। यहां दर्जनों पक्के व कच्चे निर्माण हटाकर नगर पंचायत की डांगी को खाली कराया गया। इसके बाद गल्ला मंडी में दर्जन भर अतिक्रमण हटाए गए। कोहरथा मोड़ से अतिक्रमण को हटाने की शुरुआत की गई, जो शाम साढ़े पांच बजे तक चला। इस दौरान घोरावल, शाहगंज, करमा थाना पुलिस व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed