फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   atms loose shutter

अधिकतर एटीएम के गिरे रहे शटर

Mon, 19 Dec 2016 12:03 AM IST
sonbhadra
sonbhadra Updated Mon, 19 Dec 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
 atms loose shutter
एटीएम पर उपभोक्ताओं की लगी भीड़। - फोटो : sonbhadra
जिले में करेंसी की खेप पहुंचने के बावजूद रविवार को अधिसंख्य एटीएम के शटर गिरे रहे। रुपये निकालने के लिए लोग इस एटीएम से उस एटीएम भटकते रहे।  जिन एटीएम से रुपये निकल रहे थे वहां लोगों को लाइन लगानी पड़ी। रविवार को अवकाश होने की वजह से बैंक बंद रहे। इसलिए लोग एटीएम से रुपये निकालने के लिए परेशान रहे। अलसुबह से ही राबर्ट्सगंज नगर और आसपास स्थित एटीएम पर लोग रुपये निकालने के लिए पहुंचने लगे थे। लेकिन एसबीआई और एफडीएफसी के एटीएम को छोड़ अन्य एटीएम शोपीस मिले। अधिकांश एटीएम के शटर गिरे मिले। 
विज्ञापन


एटीएम से दो हजार रुपये निकालने के लिए कड़ाके की ठंड में घंटों लोगों को लाइन में खड़ा होना पड़ा। यही हाल ओबरा, घोरावल, चोपन, रेणुकूट, दुद्धी, बभनी, अनपरा, शक्तिनगर समेत अन्य कस्बों में लगे एटीएम का रहा। दिन भर इस आस में लोग एटीएमों का चक्कर काटते रहे कि कहीं अब पैैसा एटीएम में भर गया होगा। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। जबकि जिले में पिछले 24 घंटे के भीतर करीब तीन सौ करोड़ की करेंसी पहुंच चुकी है।
विज्ञापन


लीड बैंक के मैनेजर करूणेश कुलश्रेष्ठ ने बताया कि जिले में पर्याप्त करेंसी आ गई है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के बैंकों में जरूरत के अनुसार करेंसी भेजी जा रही है। उम्मीद है कि दो-तीन दिनों में सभी बैंकों और एटीएम से रुपये मिलना शुरू हो जाएगा। आरबीआई ने कई सौ करोड़ करेंसी और भेजी है। संभावना है कि मंगलवार तक करेंसी पहुंच जाएगी। उक्त करेंसी के आने से स्थिति सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed