फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Atal Bihari was the world's supreme leader: Ravindra

विश्व के सर्वोच्च नेता थे अटल बिहारी : रवींद्र

Mon, 25 Dec 2023 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Atal Bihari was the world's supreme leader: Ravindra
रामगढ़। सदर ब्लॉक के ग्राम पंचायत कैथी में रविवार को जिले के प्रभारी मंत्री रवींद्र जायसवाल ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया। उनकस्मृति में ग्राम पंचायत में बनाए गए अटल उपवन का लोकार्पण किया और एक पौधा भी लगाया। यहां कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि अटल जी देश ही नहीं, विश्व के सर्वोच्च नेता थे। उनके पद चिह्न पर चलकर आज हमारा देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। सरकार की तरफ से चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भारत रत्न अटल बिहारी के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की। सदर विधायक भूपेश चौबे ने पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन परिचय व उनके जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला। प्रभारी मंत्री ने उपस्थित 400 महिलाओं में कंबल वितरण भी किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने भी संबोधित किया। इस मौके पर अजीत रावत, धर्मवीर तिवारी, आलोक सिंह, अमरेश पटेल, चंद्रिका सिंह, पुष्पा सिंह, कृष्ण मुरारी गुप्ता, केदारनाथ सिंह, शीतला आचार्य, अनिल सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन भोलानाथ मिश्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed