फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ASHAs will boycott communicable disease control

संचारी रोग नियंत्रण का बहिष्कार करेंगी आशाएं

Mon, 18 Oct 2021 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
ASHAs will boycott communicable disease control
सोनभद्र। जिले में 18 अक्तूबर से शुरू हो रहे संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का आशा बहिष्कार सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगी। इसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर मांगों से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। सोमवार को संगठन की जिलाध्यक्ष मंजूलता मौर्या ने बताया कि 2017 में चुनाव के दौरान भाजपा ने प्रदेश में सरकार बनने पर आशा, आशा संगिनी को नियमित मानदेय वेतन देने का वादा किया था। लेकिन अभी इस संबंध में कुछ निर्णय नहीं लिया गया। प्रोत्साहन राशि बढ़ाया गया, लेकिन वह भी सही तरीके से नहीं दिया गया और बंदरबांट कर दिया गया। कहा कि दो साल कोविड महामारी में आशा व आशा संगिनी कार्य किए, उसका श्रेय भी उन लोगों को नहीं मिला और न ही हम लोगों को प्रोत्साहित ही किया गया। जब से आशा को स्वास्थ्य विभाग के कार्य में लिया गया तब से शिशु मृत्यु दर में कमी आई है। मांगे पूरी न होने की स्थिति आशाएं सोमवार से शुरू हो रहे संचारी रोग अभियान का बहिष्कार करेंगी। उन्होंने संगठन के लोगों से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed