फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Arrested for threatening rape victim with withdrawal of case

दुष्कर्म पीड़िता को केस वापस लेने को धमकी देने वाला गिरफ्तार

Mon, 16 May 2022 05:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 05:09 PM IST
विज्ञापन
Arrested for threatening rape victim with withdrawal of case
राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म पीड़िता को मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना गुनाह कबूल किया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि राबर्ट्सगंज की वादिनी ने तहरीर देकर अवगत कराया है कि पिछले वर्ष एक युवक ने उसकी छोटी बहन के साथ दुष्कर्म किया था। आरोपी के खिलाफ पुलिस दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है। इसी बीच रविवार को आरोपी उनके घर पहुंच कर बहन को मुकदमा वापस लेने के लिए धमकी देने लगा। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धमकी देने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर किया गया है। कहा कि सोमवार को आरोपी को पकड़ कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed