छत्तीसगढ़ और झारखंड बार्डर पर घूमते दिखे हथियारबंद, सीमावर्ती इलाकों में कांबिंग हुई तेज
- संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार करने की पुलिस को मिली छूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनभद्र जिले से सटे पड़ोसी राज्यों की फोर्स ने नक्सलियों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। नक्सली अब जान बचाने के लिए सीमावर्ती इलाकों में पनाह ले सकते हैं। खुफिया एजेंसियों को रविवार रात छत्तीसगढ़ एवं झारखंड बार्डर पर हथियारों से लैस 15-20 व्यक्तियों के दिखाई देने की सूचना मिलने के बाद फोर्स अलर्ट हो गई है।
आशंका जताई जा रही है कि ये नक्सली हो सकते है। एसपी ने जंगलों में सघन कांबिंग करने और संदिग्धों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है। पिछले माह छत्तीसगढ़ के सुकमा जंगल में नक्सलियों ने कांबिंग पर निकली पुलिस पार्टी पर हमला किया था। इसमें कई जवान शहीद हुए थे। घटना के बाद से केंद्रीय फोर्स के साथ वहां की पुलिस अभियान चलाकर कई नक्सलियों को ढेर कर चुकी हैं।
जिले से सटे राज्यों में नक्सलियों की चहलकदमी को देखते हुए फोर्स को अलर्ट कर दिया गया है। जंगलों में सघन कांबिंग जारी है। मुखबिरों को अलर्ट करते हुए फोर्स को संदिग्धों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है। बार्डर पर नक्सलियों के मौजूद होने की सूचना नहीं मिली है, फिर भी सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी कर दी गई है। - आशीष श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक