फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Area Panchayat meeting was uproar in Mayorpur, members expressed dissatisfaction over not getting development work done

म्योरपुर में हंगामेदार रही क्षेत्र पंचायत की बैठक, सदस्यों ने विकास कार्य न कराए जाने पर जताया असंतोष

Sat, 07 May 2022 07:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 07:27 PM IST
विज्ञापन
Area Panchayat meeting was uproar in Mayorpur, members expressed dissatisfaction over not getting development work done
म्योरपुर ब्लाक सभागार में शनिवार को हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक काफी हंगामेदार रही। परियोजना क्षेत्र के गांवों में कोई काम न कराने पर बिफरे कई सदस्यों ने जिम्मेदारों पर भड़ास उतारी। जमशीला के बीडीसी सदस्य ने तो यहां तक कह दिया कि कार्यों में कोई योगदान न मिलने से वह ठगा महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

पिछली कार्यवाही की पुष्टि के साथ शुरू हुई बैठक में बीडीओ नीरज तिवारी ने नए सत्र की कार्ययोजना पढ़कर सुनाई। इसी दौरान जमशीला के बीडीसी सदस्य प्रशांत निर्मल ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि तो बना दिया गया लेकिन उन्हें किसी भी काम में हिस्सेदारी नहीं दी गई है। ऐसे में वह बीडीसी सदस्य बनने के बाद ठगा सा महसूस कर रहे हैं। परियोजना इलाके में स्थित ग्राम पंचायतों के कार्य तो कराए जा रहे हैं लेकिन क्षेत्र पंचायत से कार्य नहीं हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब जमीन है ही नहीं तो वहां ग्राम पंचायतों का गठन अवैध है। कहा कि अगर ग्राम पंचायतें काम कर रही हैं तो क्षेत्र पंचायत से भी काम होना चाहिए। इस पर ब्लाक प्रमुख मानसिंह गोंड ने उन्हें इस मुद्दे का शीघ्र हल निकालने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

बीडीओ नीरज तिवारी ने कहा कि अगर जमीन का अधिग्रहण हो चुका है और वह एनसीएल और एनटीपीसी के नाम से है तो उन जमीनों पर क्षेत्र पंचायत कोई कार्य नहीं करा सकती। उन्होंने कहा कि इसके लिए एनओसी लेनी होगी। इसके बाद ही कोई कार्य किया जा सकता है। बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेयजल, स्वास्थ्य, स्वच्छता अभियान, पशुपालन तथा कृषि विभाग समेत विभिन्न विभागों की कार्ययोजना रखी गई। जिला पंचायत सदस्य सुषमा देवी ने बताया कि जिला पंचायत की बैठक में 15-15 हैंडपंपों की स्थापना का प्रस्ताव पास किया गया है। बैठक में एडीओ पंचायत रविदत्त मिश्र, नरेश जायसवाल, संगीता गणेश जायसवाल, राजेंद्र यादव, रामप्यारे, ईश्वर प्रसाद, चिकित्सक डॉ. राजन सिंह, उमाशंकर पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत नगवां की हुई बैठक
वैनी विकास खंड नगवां ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। इसमें मनरेगा के 12 करोड़ 88 लाख, पंचम और 15वें वित्त के तहत 2 करोड़ 60 लाख, एनआरएलएम के तहत 4 करोड़ के विकास कार्यों पर चर्चा हुई। सर्व सम्मति से तमाम विकास कार्यों पर सहमति बनी। अमृत सरोवर जल संचय योजना के तहत देवरी मय देवरा, पटवध, केवटम व गोटीबांध में दो तालाब सहित कुल पांच तालाब का चयन किया गया है। इस दौरान बीडीओ राकेश सिंह, जिला पंचायत सदस्त नगवां विग्गन भारती, थानाध्यक्ष रायपुर प्रणय प्रसून श्रीवास्तव सहित अन्य विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed