फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Archana and Piyush Soni topped in 1500 meters race

1500 मीटर दौड़ में अर्चना और पियूष सोनी रहे अव्वल

Fri, 12 Aug 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Archana and Piyush Soni topped in 1500 meters race
विंढमगंज क्षेत्र में ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के प्रतिभागी को पुरस्कृत करते अतिथि। - फोटो : SONBHADRA
युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की तरफ से कचनरवा स्थित कृष्ण ज्योति हाईस्कूल स्कूल में बृहस्पतिवार को ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। मुख्य अतिथि कचनरवा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजनारायण भारती, चेरवाडीह ग्राम प्रधान शारदा प्रसाद और युवा कल्याण विभाग अधिकारी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी धर्मेंद्र कुमार सिंह एवं पीआरडी नंदकिशोर सिंह ने अतिथियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। 100 मीटर बालिका वर्ग कबड्डी में प्रथम स्थान कृष्ण ज्योति हाईस्कूल असनाबांध और दूसरे स्थान पर आदर्श पब्लिक स्कूल के खिलाड़ी रहे। 400 मीटर दौड़ में बालक वर्ग से विकास कुमार और बालिका वर्ग से अल्का तिग्गा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर की दौड़ बालिका वर्ग में अर्चना कुमारी कचनरवा ने और बालक वर्ग में पीयूष सोनी ने बाजी मारी। विजयी छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में संकुल शिक्षक मनीष त्रिपाठी, फादर तलेसफोर टोप्पो, विकास तिवारी, नंदकिशोर, धनजंय तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed