{"_id":"657f3152390285b5360858df","slug":"application-for-polytechnic-from-january-1st-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-7091-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: राजकीय पॉलिटेक्निक की 675 सीटों के लिए एक जनवरी से आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: राजकीय पॉलिटेक्निक की 675 सीटों के लिए एक जनवरी से आवेदन
विज्ञापन
पॉलिटेक्निक डिप्लोमा कोर्स के जरिए सरकारी नौकरी और निजी क्षेत्र में करिअर बनाने की चाह रखने वाले छात्राें के लिए सुनहरा अवसर है। सरकारी पॉलिटेक्निक काॅलेजों के लिए एक जनवरी से आवेदन शुरू हो रहे हैं।
जिले में तीन राजकीय पॉलिटेक्निक कालेज संचालित हैं। इसमें विभिन्न ट्रेड के अंतर्गत राजकीय पॉलिटेक्निक राबर्ट्सगंज में 225, सिंदुरिया में 225 और चोपन में 225 सहित कुल 675 सीटे हैं। 10वीं और 12वीं की परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा के जरिए पॉलिटेक्निक कोर्स में दाखिला ले सकते हैं।
संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने जनवरी माह से ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरवाने की योजना तैयार की है। इसमें एक जनवरी से 29 फरवरी तक फॉर्म भरे जाएंगे। इसके बाद परीक्षा 16 से 22 मार्च तक प्रस्तावित है।
विज्ञापन
नोडल और राजकीय पॉलिटेक्निक काॅलेज राबर्ट्सगंज के प्राचार्य विजेंद्र सिंह ने बताया कि पॉलिटेक्निक की पढ़ाई वाला क्षेत्र रोजगार के दृष्टिकोण से अपार संभावनाओं वाला है। ऐसे में युवा जनवरी से आवेदन कर सकते हैं।