फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Appeal to the exploited and Dalit community to unite

Sonebhadra News: शोषित, दलित समाज से एकजुट होने की अपील

Sun, 02 Feb 2025 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Appeal to the exploited and Dalit community to unite
घोरावल। तहसील के खुटहा गांव में रविवार में बाबू जगदेव प्रसाद की जयंती मनाई गई। इसमें शोषित, दलित समाज से एकजुट होने की अपील की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जन अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्र सेन पाल, कार्यक्रम अध्यक्ष प्रेम कोल एवं विशिष्ट अतिथि नीरज श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने बाबू जगदेव प्रसाद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की। कहा कि समाज में दलित और पिछड़ों की आबादी 90 प्रतिशत है। राजनीति में उनकी 90 प्रतिशत हिस्सेदारी आवश्यक है। उन्होंने शोषित, दलित समाज से एकजुट होने की अपील की। मुख्य वक्ता विकास शाक्य ने दलित एवं शोषितों की आवाज दबाने का आरोप लगाया। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य नीरज श्रीवास्तव ने बहुजन समाज के एकजुट होने एवं अधिकारों के प्रति सजग होने की अपील की। अध्यक्षता पूर्व ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि प्रेम कोल ने की। इस मौके पर चंद्रभान मौर्य, बिरजू कुशवाहा, कार्यक्रम संयोजक राजेश कुमार मौर्य, करुणाकांत मौर्य, रानी सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed