फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Anvita Pandey first in speech competition held under Road Safety Month

सड़क सुरक्षा माह के तहत हुई भाषण प्रतियोगिता में अन्विता पांडेय प्रथम

Mon, 01 Feb 2021 06:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 06:44 PM IST
विज्ञापन
Anvita Pandey first in speech competition held under Road Safety Month
ओबरा। सड़क सुरक्षा माह के तहत स्थानीय पीजी कॉलेज में सोमवार को सड़क सुरक्षा विषय पर भाषण प्रतियोगिता हुई। इसमें राष्ट्रीय सेवा योजना सहित महाविद्यालय के तमाम छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्र-छात्राओं ने संयुक्त रुप से भाषण प्रतियोगिता में सड़क सुरक्षा संबंधित नियमों के प्रति जागरूक किया। कहा कि हम सभी को सड़क सुरक्षा के नियम पता रहते हैं, फिर भी हम जल्दबाजी व लापरवाही की वजह से बड़ी दुर्घटना को अंजाम दे देते हैं। इसलिए सड़क सुरक्षा के नियमों को जानने के साथ साथ आत्मसात करना सबसे जरूरी है। भाषण प्रतियोगिता में बीएससी तृतीय की अन्विता पांडेय ने प्रथम, एमएससी प्रथम की सौम्या सिंह ने द्वितीय और बीएससी द्वितीय की सौम्या सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. संतोष कुमार सैनी, डॉ.विभा पांडेय, डॉ. विनोद बहादुर सिंह रहे। प्रतियोगिता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार की उपस्थिति में संपन्न हुई। प्रतियोगिता का संचालन गणित विभाग के प्रवक्ता प्रो. उपेंद्र कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed