फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Anpara units rolled off the production of living

अनपरा की इकाइयां बंद रहने से लुढ़का उत्पादन

Fri, 14 Oct 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र Updated Fri, 14 Oct 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
राज्य सेक्टर की सबसे बड़ी अनपरा परियोजना में पांच-पांच सौ मेगावाट की दो इकाइयां बंद तथा कोयले के गीलेपन के चलते पांच सौ मेगावाट की एक इकाई को आधी क्षमता पर चलाने से उत्पादन लड़खड़ा गया है। 210 मेगावाट वाली तीसरी इकाई अभी भी अनुरक्षण में पड़ी हुई है। इसके चलते 2630 मेेगावाट वाली परियोजना का उत्पादन जहां 1150 मेगावाट के इर्द-गिर्द सिमट कर रह गया। वहीं सिस्टम कंट्रोल को जिला मुख्यालय समेत सूबे के कई हिस्सों में आपात कटौती का सहारा लेना पड़ा। एक-दो दिन में बंद पड़ी इकाइयों को उत्पादन पर आने की उम्मीद है।
विज्ञापन


कोयला संकट से जूझ रही अनपरा परियोजना की पांच सौ मेगावाट वाली छठवीं इकाई गत बुधवार को ब्वायलर ट्यूब लिकेज के चलते ट्रिप कर गई थी। इससे उत्पादन लुढ़ककर 18 सौ मेगावाट के इर्द-गिर्द आ गया।
विज्ञापन


गुरुवार की देर शाम तकनीकी दिक्कत के चलते पांच सौ मेगावाट की पांचवी इकाई भी ट्रिप हो गई। वहीं कोयले के गीलेपन के चलते पांच सौ मेगावाट की चौथी इकाई का लोड कम करना पड़ा। इसके चलते परियोजना का उत्पादन लुढ़ककर बारह सौ मेगावाट से भी नीचे आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाचार दिए जाने तक अनपरा की 210 मेगावाट वाली पहली, दूसरी, पांच सौ मेगावाट वाली चौथी, सातवीं से कुल 1152 मेगावाट के करीब बिजली पैदा हो रही थी। वहीं राज्य सेक्टर की ओबरा में 321, पनकी में 90, पारीक्षा में 805, हरदुआगंज में 582 कुल 2950 मेगावाट बिजली पैदा की जा रही थी। उधर,    अनपरा सीजीएम त्रिभुवन तिवारी ने बताया कि बंद पड़ी इकाइयां    जल्द उत्पादन पर आ जाएं, इसके प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed