फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Anpara's sixth unit commissioned, seventh testing

अनपरा की छठी इकाई चालू, सातवीं की टेस्टिंग

Thu, 22 Jul 2021 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Anpara's sixth unit commissioned, seventh testing
तकनीकी कारणों से बंद अनपरा परियोजना की छठीं इकाई को बृहस्पतिवार शाम को लाइटअप कर लिया गया। वहीं डेढ़ वर्ष से अधिक समय से बंद चल रही सातवीं इकाई का ट्रायल टेस्टिंग की जा रही है। मंगलवार सुबह तकनीकी खराबी के कारण अनपरा परियोजना की 500 मेगावाट क्षमता की छठी इकाई से विद्युत उत्पादन ठप हो गया था।
विज्ञापन

परियोजना के सीजीएम इंजी. आरसी श्रीवास्तव ने बताया कि अनुरक्षण के बाद इस इकाई को बृहस्पतिवार दोपहर पौने चार बजे लाइटअप कर लिया गया। लोड पर लाने के पूर्व आवश्यक जांच के बाद इकाई को देर रात तक उत्पादनरत कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंगलवार की सुबह ही लाइटअप की गई सातवीं इकाई का टेस्टिंग ट्रायल किया जा रहा है। अभी तक सभी जांच मानक के अनुरूप पाये गये हैं। जल्द ही इस इकाई से भी उत्पादन प्रारंभ होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

अनपरा डी एक हजार मेगावाट क्षमता की दोनों इकाईयों से उत्पादन शुरू हो जाने के बाद भीषण उमस व गर्मी में विद्युत कटौती का सामना कर रहे प्रदेशवासियों को राहत मिलने लगेगी। देर शाम तक परियोजना की अन्य इकाईयों से पूर्ण क्षमता से उत्पादन किया जा रहा था। बृहस्पतिवार को प्रदेश में बिजली की अधिकतम मांग 21817 मेगावाट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed