फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Anpara's first unit synchronized, third lightup

अनपरा की पहली इकाई सिंक्रोनाइज, तीसरी लाइटअप

Sun, 03 Apr 2022 06:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 06:36 PM IST
विज्ञापन
Anpara's first unit synchronized, third lightup
अनपरा। तकनीकी खराबी के कारण बंद अनपरा परियोजना की पहली इकाई को जहां रविवार सुबह सिंक्रोनाइज कर लिया गया। वहीं दोपहर में तीसरी इकाई को लाइटअप कर सिंक्रोनाइज करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

आवश्यक अनुरक्षण के लिए अनपरा परियोजना की 210 मेगावाट की तीसरी इकाई को मार्च महीने के अंतिम सप्ताह में 10 दिनों के लिए शट डाउन लिया गया था। इसी दौरान 210 मेगावाट की ही पहली इकाई भी चार दिन पूर्व ब्वायलर ट्यूब लीकेज के कारण बंद हो गई। अनपरा परियोजना के सीजीएम इं. आरसी श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश में बिजली की बढ़ी मांग को देखते हुए निर्धारित शेड्यूल के तहत युद्ध स्तर पर दोनों इकाइयों का अनुरक्षण कार्य पूर्ण किया गया। शनिवार रात में पहली इकाई को लाइटअप करने के बाद रविवार सुबह 5.34 बजे इस इकाई को सिंक्रोनाइज किया गया। शाम तक इस इकाई से पूर्ण क्षमता से विद्युत उत्पादन शुरू हो गया था। इसी क्रम में तीसरी इकाई को भी दोपहर में 1.35 बजे लाइटअप कर लिया गया है। आवश्यक टेस्टिंग के बाद देर रात तक इस इकाई को भी लोड पर ले लिया जाएगा। एक ही दिन दोनों इकाइयों के उत्पादनरत हो जाने से सुचारु विद्युत आपूर्ति करने में पावर कारपोरेशन को काफी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed