फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Anpara Di? first unit Laitap

अनपरा डीः पहली इकाई लाइटअप

Sun, 30 Aug 2015 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Sun, 30 Aug 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
Anpara Di? first unit Laitap
 आखिरकार एक हजार मेगावाट वाली अनपरा डी की पांच सौ मेगावाट वाली पहली इकाई को शुक्रवार की रात लाइटअप (ऊर्जीकृत) करने में भेल एवं निगम अधिकारियों को सफलता मिल ही गई। अब इसे उत्पादन पर लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रविवार रात तक इस इकाई से उत्पादन शुरू हो जाने की   उम्मीद है।
विज्ञापन


31 मार्च को सीएम अखिलेश यादव के हाथों लोकार्पण के समय से ही इकाई को नियमित उत्पादन पर लिए जाने की कवायद जारी है। 31 मार्च को दो घंटे तक उत्पादन लेने के साथ ही, बीच में भी कई बार इकाई को उत्पादन पर लिया गया। गत छह जून को 505 मेगावाट तक उत्पादन में मिली सफलता से निगम के अफसर झूम उठे थे लेकिन दो दिन बाद ही ब्वायलर में बड़ी दिक्कत ने सारी कवायदों को रोक दिया।
विज्ञापन


नए सिरे से ब्वायलर का काम दुरुस्त कर पांच अगस्त को इस इकाई को फिर से उत्पादन पर लिया गया लेकिन कुछ घंटों बाद ही टरबाइन में कंपन के चलते इकाई बंद कर दी गई। इस वाकए ने जहां भेल के दिल्ली स्थित दफ्तर में खलबली मचा दी, वहीं राज्य उत्पादन निगम के लिए भी इस इकाई को उत्पादन पर लेना चुनौती बन गया। पिछले दिनों एमडी की ओर से भेल को अल्टीमेटम भी जारी किया गया कि अगर 28 अगस्त तक इकाई को लाइटअप नहीं कर लिया जाता है तो निगम आगे से भेल को कोई भी काम न देने पर विचार कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसके बाद तो भेल ने इस इकाई को उत्पादन पर लेने के लिए पूूरी ताकत झोंक दी। छह अगस्त से जहां दिल्ली से आई विशेषज्ञों की टीम डेरा डाले हुए है, वहीं भेल के ईडी वीके बंसल भी दो महाप्रबंधकों को लेकर तीन दिन पूर्व अनपरा पहुंच गए। आखिरकार शुक्रवार की रात साढ़े नौ बजे इकाई को लाइटअप करने में सफलता मिली तो प्रोजेक्ट से जुड़े हर शख्स के चेहरे खिल उठे। अब इकाई को सफलतापूर्वक उत्पादन पर लेने के साथ ही, 14 दिन तक नियमित उत्पादन और इसके बाद कामर्शियल लोड पर लेने का काम शेष रह गया है, जिसको लेकर अब तक कोई न कोई बाधा मेहनत पर पानी फेरती रही है।


लेकिन इस    बार कोई बाधा न आने पाए, इसके लिए भेल के ईडी के साथ ही विशेषज्ञों की टीम इकाई संचालन की हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है। उधर, अनपरा डी के सीजीएम इं. त्रिभुवन तिवारी ने भी इकाई के लाइटअप होने की पुष्टि की। बताया कि रविवार रात तक इकाई को उत्पादन पर आ जाने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed