फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Anpara D start production from the second unit

अनपरा डीः दूसरी इकाई से उत्पादन शुरू

Wed, 24 Feb 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो सोनभद्र Updated Wed, 24 Feb 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Anpara D start production from the second unit
अनपरा डी परियोजना की पांच सौ मेगावाट वाली दूसरी इकाई से मंगलवार की दोपहर डेढ़ बजे बिजली का उत्पादन शुरू हो गया।  इस पर भेल और राज्य उत्पादन निगम के अफसरों ने एक-दूसरे को बधाई दी।
विज्ञापन



पहले दिन 60 से 70 मेगावाट बिजली उत्पादन हुआ। चार-पांच दिनों में धीरे-धीरे लोड बढ़ाकर पूरी क्षमता तक पहुंचाया जाएगा। इसके बाद इकाई को वाणिज्यिक उत्पादन पर लिया जाएगा।
विज्ञापन


 
 गत वर्ष जुलाई से दूसरी इकाई लाइटअप हो गई थी। इसे उत्पादन पर लेने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। इकाई फिर से लाइटअप की गई और उत्पादन के लिए वाष्प एकत्रित करना शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



मंगलवार की दोपहर निगम के ऊर्जा सलाहकार एससी राय, अनपरा सीजीएम त्रिभुवन तिवारी, भेल के अनपरा डी प्रोजेक्ट के सीजीएम राजीव चावला, निर्माण प्रबंधक आरके श्रीवास्तव की मौजूदगी में इकाई को उत्पादन पर ले लिया गया।



शाम तक यहां 60 से 70 मेगावाट तक उत्पादन होता रहा। पूरे लोड पर आने के बाद शुरू होगी आपूर्ति शुरू हो जाएगी।  उम्मीद है कि इस साल गर्मी में इस से लोगों को राहत  मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed