फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ANM demanded for leave on Sunday by demonstrating at Duddhi CHC

दुद्धी सीएचसी पर प्रदर्शन कर रविवार को एएनएम ने मांगा अवकाश

Mon, 29 Nov 2021 07:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
ANM demanded for leave on Sunday by demonstrating at Duddhi CHC
सीएचसी पर तैनात एएनएम कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विभिन्न मांगों को लेकर सांकेतिक प्रदर्शन किया। मांगों से संबंधित ज्ञापन अधीक्षक को सौंपा। ज्ञापन में एनएनम का कहना था कि हम सब से बिना किसी अवकाश के रोज सुबह नौ बजे शाम सात बजे तक काम कराया जाता है। आवश्यक कार्य के बाद भी शासन से स्वीकृत अवकाश का लाभ नहीं दिया जा रहा है। कोरोना टीकाकरण की भी ड्यूटी करनी पड़ रही हैं। ऐसे में हम सभी मानसिक रूप से तनाव में है। एएनएम संघ की अध्यक्ष शोभा देवी ने कहा कि वैक्सीन लाने-ले जाने के लिए मार्ग खर्च भी नहीं मिल रहा है और ना ही उनको मिलने वाली धनराशि ही दी जा रही है। हम सब से निरंतर कार्य लिया जा रहा है। यहां तक कि रविवार को भी अवकाश नहीं मिल रहा है। कहा कि अगर हमारी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो हम कार्य बहिष्कार के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान शोभा, लक्की, प्रमिला, पुष्पा, लवली, आरती, मनोरमा, पूजा, ममता, पूनम, उर्मिला आदि मौजूद रहीं। इस बाबत चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गिरधारी लाल ने बताया कि मांगों से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। बकाया धनराशि दिलाने में पूरी मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed