फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Animal smugglers escape by dodging the police

पुलिस को चकमा देकर पशु तस्कर फरार

Sun, 31 Oct 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Animal smugglers escape by dodging the police
पन्नूगंज थाना क्षेत्र के पकरहट कर्मनाशा नदी के पुल के पास रविवार को घेराबंदी कर पुलिस ने मवेशियों से लदे पिकअप को पकड़ लिया। हालांकि पुलिस को चकमा देकर तस्कर फरार हो गए। पुलिस बरामद मवेशियों को गौ आश्रय स्थल भेजने के साथ ही वाहन सीज करने में जुट गई है।
विज्ञापन

पूर्वांह करीब 11 बजु मुखबिर के जरिए पुलिस को सूचना मिली कि रामगढ़ की तरफ से एक पिकअप से मवेशियों को बिहार ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही फोर्स के साथ थानाध्यक्ष ने पकरहट में स्थित कर्मनाशा पुल के पास वाहनों की जांच करने में जुट गए। चेकिंगस्थल के कुछ पहले पशु तस्कर पिकअप खड़ा कर पैदल भागने लगे। यह देख पुलिस कर्मियों ने कुछ दूर तक उनका पीछा किया, लेकिन वे फरार हो गए। एसओ राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पिकअप से छह मवेशी बरामद किए गए है। वाहन को सीज कर फरार अज्ञात वाहन चालक और मालिक के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। जांच में पता चला है कि पिकअप का चालक और मालिक पशु तस्करी का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed