फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Angry women put the jam

नाराज महिलाओं ने लगाया जाम

Wed, 02 Sep 2015 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Wed, 02 Sep 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
Angry women put the jam
 राजकिशन मजदूर बस्ती के महिलाओं ने निजी कंपनी (एलएनटी) के अधिकारियों, कर्मियों पर धक्का मुक्की का आरोप लगा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


  दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पर शिकायती पत्र भी सौंपा। कार्रवाई की मांग करते हुए कंपनी के कार्यस्थल पर जाने वाले रास्ते को जाम भी कर दिया।


 एनसीएल खडिय़ा परियोजना में स्थापित कोल हैंडलिंग प्लांट (सीएचपी) के पास नई सीएचपी का निर्माण हो रहा है।

 इस कार्य को लार्सन एंड टूब्रो कंपनी कंपनी करा रही है। महिलाओं का आरोप है कि बुधवार सुबह दस बजे के करीब कंपनी के अधिकारी एवं कर्मी बिना किसी पूर्व सूचना के डोजर लेकर बस्ती में पहुंच गए और झोपड़ी गिराने का प्रयास शुरू कर दिया।

जिस वक्त यह कार्रवाई शुरू की गई उस समय बस्ती के मजदूर राजकिशन मजदूर बस्ती अपने कार्य स्थलों पर जा चुके थे। बस्ती ढहाए जाने की जानकारी के बाद एकत्रित हुई महिलाओं ने कार्रवाई का विरोध किया तोें कर्मियों ने उनको धक्का देकर भगाने का प्रयास किया और गाली गलौज दिया।

 जानकारी होते ही सैकड़ों की तादात में महिलाएं जुट गई और अधिकारियों के साथ निजी कंपनी के नुमाइंदों पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। थानाध्यक्ष शक्तिनगर जगदीश चंद्र यादव ने कहा कि इसकी जांच की जा रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed