फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Angry villagers protested due to power failure

बिजली की दुर्व्यवस्था से क्षुब्ध ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Tue, 17 Aug 2021 05:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 05:23 PM IST
विज्ञापन
Angry villagers protested due to power failure
बभनी के दरनखांड गांव में बिजली के लिए प्रर्दशन करते ग्रामीण। - फोटो : SONBHADRA
बभनी के दरनखांड गांव में मंगलवार को सुबह बिजली की दुर्व्यवस्था से क्षुब्ध होकर ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि गांव में महीनों से बिजली व्यवस्था बेपटरी है। ब
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि बभनी के दरनखांड गांव में महीने भर से बिजली उपभोक्ताओं को समय से बिजली नहीं मिल पा रही है। रात में किसी तरह से मोमबत्ती और ढिबरी के सहारे रात गुजारने में मजबूर हैं। धर्मप्रकाश, राम अवतार, रामचरण, लालजीत, आरिफ, ललिता, भागमती, सुरेश कुमार विश्वकर्मा, श्याम बिहारी, रंजन शर्मा, कुंवर सिंह, सोहरलाल, फिरोज, अफरोज आदि ने कहा कि गांव में बिजली नहीं आती है और बिजली का बिल समय से पहुंच आता है। यदि विभाग के कर्मचारियों से बिजली के बारे में पूछा जाता है तो यह कह दिया जाता है कि इस रूट की लाइन खराब है। इसके वजह से बिजली नहीं आ सकती। ग्रामीणों ने डीएम से समस्या का समाधान कराने की मांग की है। इस बारे में अवर अभियंता बिहारी लाल ने बताया कि ओवरलोड की वजह से तीन दिनों से बिजली बाधित हो गई थी, इसे तत्काल सही कराया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed