फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   angry villager attack on electric sub centre in sonebhadra after upset due to power cut employees saved their lives

सोनभद्रः बिजली कटौती से क्षुब्ध लोगों ने उपकेंद्र पर बोला धावा, कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान

Mon, 06 Sep 2021 01:24 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 06 Sep 2021 01:24 PM IST
सार

घटना के बाद से  विद्युत उपकेंद्र पर तैनात कर्मी सहमे हुए हैं। उन्होंने उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
 

विज्ञापन
angry villager attack on electric  sub centre in sonebhadra after upset due to power cut employees saved their lives
विद्युत उपकेंद्र में क्षतिग्रस्त कुर्सियां और अन्य चीजें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अघोषित बिजली कटौती से क्षुब्ध उपभोक्ताओं ने रविवार रात सोनभद्र जिले के केवाल विद्युत उपकेंद्र पर जमकर हंगामा मचाया। उपकेंद्र में रखे फर्नीचर को क्षतिग्रस्त कर दिया। कर्मचारियों से भी झड़प व हाथापाई की। उन्होंने भागकर खुद को सुरक्षित किया। मौके पर पुलिस के पहुंचने से पहले उपद्रवी फरार हो गए। घटना के बाद से  विद्युत उपकेंद्र पर तैनात कर्मी सहमे हुए हैं। उन्होंने उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन


 नवनिर्मित केवल उपकेंद्र से जुड़े गांवों में पिछले एक पखवारे से आपूर्ति बाधित है। ओवरलोड और ट्रिपिंग के कारण तीनों फीडरों को एक-एक कर चलाया जा रहा है। इससे गांवों को छह-सात घंटे की बिजली ही मिल पा रही है। एसएसओ धीरेंद्र कुमार व लाइनमैन मंदीप कुमार के मुताबिक कटौती से क्षुब्ध उपभोक्ता रविवार देर रात उपकेंद्र पर धमक पड़े।
विज्ञापन


गाली-गलौज करते हुए जमकर हंगामा मचाया। विरोध करने पर कर्मचारियों की पिटाई और उपकेंद्र के टेबल-कुर्सी व अन्य फर्नीचर क्षतिग्रस्त करने का आरोप है। कर्मचारियों ने वहां से भागकर खुद को बचाया और सूचना पुलिस व विभागीय उच्चाधिकारियों को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विंढ़मगंज थाने के एसआई संजय सिंह फोर्स के मौके पर पहुंचे तो उपद्रवी फरार हो गए। एसडीओ तीर्थराज कुमार ने बताया कि ग्रामीणों ने उपकेंद्र में घुसकर कर्मचारियों से अभद्रता व तोड़फोड़ की है। उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत की गई है। वहीं एसओ ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है। हंगामा मचाने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed