{"_id":"61e06a0a5c637d15d625e8d4","slug":"angry-people-stopped-the-team-from-measuring-sonbhadra-news-vns6334058153","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाराज लोगों ने टीम को नापी करने से रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाराज लोगों ने टीम को नापी करने से रोका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगते ही प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12 बजे लोक निर्माण विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और राजस्वकर्मी चुर्क बाजार में पहुंचे। कर्मचारियों ने जब नापी शुरू की तो काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सड़क की दोनों पटरियों पर निशान लगाना शुरू किया तो वहां बसे लोगों धड़कनें तेज हो गई। इसके बाद कुछ लोगों ने विरोध कर नापी को रोकवा दी।
नगर वासियों ने कहा कि राजस्व नक्शे में बनी रोड पर निजी कंपनी ने कब्जा किया हुआ है, पहले उसे कब्जा मुक्त किया जाए। हालांकि पुलिस ने लोगों को समझा कर शांत कराया। इसके बाद कर्मचारियों ने नापी शुरू की। सड़क की दोनों पटरियों पर निशान लगाया और कई लोगों का नाम भी नोट किया। इस संबंध में अवर अभियंता श्रवण कुमार ने बताया कि नापी के दौरान जो दुकानें आई हैं उन्हें पहले नोटिस देकर अभिलेख दिखाने को कहा जाएगा। फिर दूसरी नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाया जाएगा। नापी के दौरान जेई श्रवण सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल संजय कुमार आदि मौजूद रहे।