फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Angry farmer burnt paddy in center campus due to non purchase

खरीद न होने से नाराज किसान ने केंद्र परिसर में जलाया धान

Sat, 09 Jan 2021 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Angry farmer burnt paddy in center campus due to non purchase
सोनभद्र। धान खरीद के लिए एक सप्ताह से इंतजार कर रहे एक किसान ने साधन सहकारी समिति बहुअरा परिसर में ही शनिवार को अपनी उपज में आग लगा दीा। वहां मौजूद अन्य किसानों ने किसी तरह से आग बुझाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराकर अधिकारियों को अवगत कराया। जब उच्चाधिकारियों ने हस्तक्षेप किया तब जाकर किसान की खरीद शुरू हुई।
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति बहुअरा में कई किसानों का नंबर लगा हुआ था। उसी में हिनौता गांव निवासी किसान तेजबली भी अपना ट्रैक्टर लेकर खड़े थे। खरीद होने की उम्मीद कम होती देख शुक्रवार को विकास भवन गए। वहां सहकारिता विभाग के अधिकारियों से मिलकर सचिव को निर्देशित करा लिए कि खरीद हो जाए। जब शनिवार को खरीद के लिए ट्रैक्टर-ट्राली लेकर केंद्र परिसर में पहुंचे तो वहां बोरा न होने की बात कही गई। इसी से नाराज तेजबली ने वहीं पर दो बोरी धान में आग लगा दिया। बाबूलाल ने कहा कि पहले खरीद नहीं हो रही थी, जब उच्चाधिकारियों से निर्देशित किया तो बोरा न होने की बात कही गई। इसी से नाराज होकर मैंने अपना धान जलाया। तेजबली ने दो बोरे में भरे धान में आग लगाया। इस संबंध में सहायक निबंधक एवं सहायक आयुक्त सहकारिता टीएन सिंह ने कहा कि धान जलाने की कोशिश करने वाले किसान का मामला हल कर लिया गया है। अब उसकी तौल हो रही है। बोरे की समस्या अभी भी जिले में बनी हुई है।
विज्ञापन

रामपुर बरकोनिया में विवाद
चतरा ब्लाक केरामपुर बरकोनिया साधन सहकारी समिति पर धान खरीद को लेकर वहां केसचिव व समिति केएक पदाधिकारी से विवाद हो गया। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता ने बताया कि खरीद केलिए दबाव बनाया जा रहा था। इस वजह से विवाद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed