फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Anger is not fair demands of farmers

मांगें पूरी नहीं होने पर किसानों का फूटा गुस्सा

Fri, 20 Mar 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Fri, 20 Mar 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
Anger is not fair demands of farmers
कृषि उपजों का उचित दाम दिए जाने सहित अन्य मांगों को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में किसानों ने एक दिवसीय धरना दिया। भारतीय किसान संघ के बैनर तले धरने पर बैठे किसानों ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों को कोसा।
विज्ञापन


 कहा कि किसानों की मांगों की अनदेखी की गई, तो हम वृहद आंदोलन के  लिए बाध्य होंगे। मांगों काज्ञापन एडीएम मनीलाल यादव को सौंपा गया।

संघ के जिलाध्यक्ष रामजी सिंह मौर्य की अगुवाई में सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रांत संरक्षक फूलचंद्र सिंह पटेल ने कहा कि भारत किसानों का देश है।
विज्ञापन


देश का दुर्भाग्य है कि अब तक किसानों के हित में नीतियां नहीं बनाई गई। देश के 70 प्रतिशत आबादी को रोजगार खेती से मिलता है। फिर भी किसानों की उपेक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि किसान खुशहाल होगा तभी देश खुशहाल होगा। प्रांतीय अध्यक्ष चंद्रभूषण पांडेय ने कहा कि किसानों की बदहाली के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार जिम्मेदार है।

 कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ किसानों को नहीं मिल रहा है। किसानों ने बड़ी मेहनत से बासमती धान की खेती की थी। लेकिन वर्तमान में बासमती धान का क्रय करने वाला कोई नहीं है।


बासमती धान को उचित मूल्य पर खरीदने की व्यवस्था नहीं की गई, तो किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। इस मौके पर सदानंद सिंह, सियाराम सिंह, नागेश्वर तिवारी, सुशील मिश्रा, रमाशंकर निषाद, महेंद्र जायसवाल, बिमलेश सिंह, लवकुश पाठक, प्रभुपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed