{"_id":"61cf4a117c126454dd4470c4","slug":"anger-erupted-over-stoppage-of-paddy-purchase-sonbhadra-news-vns6310422159","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान खरीद बंद होने पर फूटा गुस्सा, किया चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान खरीद बंद होने पर फूटा गुस्सा, किया चक्काजाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धान खरीद में विसंगतियों से किसान परेशान हैं। चतरा हाट शाखा पर खरीद न होने से गुस्साए किसानों ने शुक्रवार को राबर्ट्सगंज-खलियारी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। खरीद व्यवस्था के विरोध में जमकर नारे लगाए। सपा और पूर्वांचल निर्माण मंच के नेेताओं ने भी मौके पर पहुंचकर किसानों को समर्थन दिया। सूचना पर पहुंचे सदर एसडीएम ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।
चंदौली में किसानों और विपणन निरीक्षक के बीच विवाद के बाद से कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से धान खरीद बाधित है। नंबर लगाकर इंतजार कर रहे किसान शुक्रवार को दूसरे दिन भी खरीद न होने पर भड़क उठे। पूर्वांचल नव निर्माण मंच के नेता श्रीकांत त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना था कि किसानों की आय दोगुनी करने का झूठा दावा करने वाली भाजपा सरकार किसानों की कमर तोड़ने पर आमादा है। किसान महीनों से केंद्र पर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। उनकी तौल नहीं हो रही, जबकि बिचौलियों का धान आसानी से खरीदा जा रहा है। सपा के पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा और गुप्त काशी सेवा ट्रस्ट के संयोजक रवि प्रकाश चौबे ने सरकार को आड़े हाथ लेते हुए धान खरीद की नीतियों में विसंगतियां बताईं। कहा कि किसान इसका जवाब समय पर जरूर देगा। मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर राजेश सिंह ने किसानों से वार्ता की। सभी किसानों का समय से धान खरीद कराने का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। चक्काजाम के दौरान पूर्वांचल नव निर्माण किसान मंच के नेता सुमित मिश्रा, रमाकांत तिवारी, सुनील गुप्ता, शिवकुमार, केशव, उदय प्रकाश, रामू, अवधेश, बेचन, लवकुश पांडेय, श्रीप्रकाश, संतोष, दामोदर, आलोक, चंद्रभूषण आदि शामिल रहे। किसानों ने विसंगतियां दूर न होने पर कलेक्ट्रेट पर धरने की चेतावनी दी। जिले में धान खरीद की धीमी गति पर प्रदर्शन जारी किए किसानों ने शुक्रवार को तहसील परिषर में विरोध प्रदर्शन किया। ट्रैक्टर पर धान लादे सात ट्रैक्टरों से आए किसानों ने खरीद न होने पर प्रदर्शन जारी रखने की बात कही।
किसान रामनरेश, मधुसूदन, जवाहिर लाल, आशीष कुमार, रामजी, कुंवर प्रताप सिंह, उपेन्द्र कुमार, गोपाल, मीना देवी सभी निवासी कादल व दुमहान ने क्रय विक्रय केंद्र कृषि मंडी समिति परिसर में हंगामा कर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने अधिकारियों से अपनी शिकायत की, बावजूद धान की खरीद नहीं की जा रही है। किसानों ने कहा कि जब तक हमारे अनाज की तौल नहीं की जाएगी तब तक प्रदर्शन ऐसे ही जारी रहेगा।
विज्ञापन
किसानों को समझाया गया कि सोनभद्र जिले में 85 फीसदी धान हाइब्रिड है। मानक पूरा न होने और शासन से निर्देशित बिंदुओं पर नहीं होने की वजह से यह धान नहीं लिया जा रहा है। -दीपक वशिष्ठ, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी, दुद्धी