फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Ambulances are unable to go on dilapidated road, patients are carried on cots

जर्जर सड़क पर नहीं जा पाती एंबुलेंस, चारपाई पर ढोते हैं मरीज

Sun, 12 Jun 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Ambulances are unable to go on dilapidated road, patients are carried on cots
ओबरा डैम से प्राथमिक विद्यालय परसोई तक सड़क मरम्मत कराने की मांग को लेकर रेणुकापार स्थित पनारी ग्राम सभा के टोला परसोई के रहवासियों ने रविवार को विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने पीडब्लूडी और वन विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे रामलाल जायसवाल ने कहा कि ओबरा डैम से लेकर प्राथमिक विद्यालय परसोई तक मुख्य मार्ग पूरी तरह गड्ढों में तब्दील है। सड़क खराब होने से कई टोलों में एंबुलेंस सुविधा भी नहीं पहुंच पा रही। इससे ग्रामीणों में शासन प्रशासन के खिलाफ नाराजगी बढ़ रही है। इस क्षेत्र में किसी के गंभीर बीमार होने या महिलाओं के प्रसव होने की स्थिति में परिजन मरीज को चारपाई पर लेटाकर कंधों के सहारे अस्पताल ले जाने के लिए मजबूर हो गए हैं। उन्होंने बताया कि इस मार्ग की मरम्मत के बाबत मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की गई। शिकायत पर पीडब्लूडी के जिम्मेदारों ने इस मार्ग को वन विभाग की जमीन में बताते हुए मरम्मत कराने से पल्ला झाड़ लिया जबकि कड़िया बैरियर से अरंगी तक कहीं वन विभाग की जमीन नहीं है। उन्होंने बताया कि अगर वन विभाग की जमीन है तो पहले कैसे पक्की सड़क बनाई गई थी। पीडब्लूडी के अधिकारी वन विभाग का बहाना बनाकर टाल मटोल करके सरकार की छवि को खराब कर रहे हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जनहित में जल्द मार्ग निर्माण की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में विनोद कुमार, प्रमोद कुमार, श्यामलाल, कंचन, चंदन, मनोज, जितेंद्र, राज नारायण, सुरसिंह, सूबेदार सिंह, सीबी अमित लाल, संजय प्रसाद, भरत सिंह आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed