फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Ambulance collided with truck from behind, EMT died, driver injured

Sonebhadra News: ट्रक में पीछे से भिड़ी एंबुलेंस, ईएमटी की मौत, चालक घायल

Wed, 14 May 2025 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Ambulance collided with truck from behind, EMT died, driver injured
वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर सुकृत पेट्रोल पंप के पास सोमवार की रात सड़क हादसे में 108 एंबुलेंस सेवा के ईएमटी की मौत हो गई। मरीज को वाराणसी में भर्ती कराकर लौट रही एंबुलेंस आगे चल रही ट्रक में भिड़ गई।
विज्ञापन

ट्रक चालक के अचानक ब्रेक लेने से हादसा हुआ। दुर्घटना में एंबुलेंस चालक भी घायल हुआ है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भदोही जिले के गोपीगंज घनश्यामपुर गांव निवासी रवि पाल (28) स्वास्थ्य विभाग की 108 एंबुलेंस सेवा में ईएमटी के पद पर कार्यरत था।
विज्ञापन

सोमवार को वह एंबुलेंस चालक अंबरीश (30) के साथ मरीज लेकर वाराणसी गया था। मरीज को अस्पताल में भर्ती कराकर देर रात वह रॉबर्ट्सगंज लौट रहे थे। सुकृत पेट्रोल पंप के पास आगे चल रही ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पीछे से तेज गति में आ रही एंबुलेंस सीधे ट्रक में भिड़ गई। हादसे में ईएमटी रवि पाल और चालक अंबरीश घायल हुए। आनन-फानन दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रवि को मृत घोषित कर दिया।
अंबरीश का उपचार चल रहा है। हादसे की खबर मिलते ही एंबुलेंस सेवा के जिला प्रभारी आकाश गौरव सहित अन्य कर्मी मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना ईएमटी के परिजनों को दी गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रवि पाल की बहन की शादी होने वाली थी। घर में इसकी तैयारी चल रही थी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed