फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   'Not afraid, go ahead and face challenges'

‘डरकर नहीं, आगे बढ़कर चुनौतियों का करें सामना’

Wed, 26 Sep 2018 11:58 PM IST
sonbhadra news
sonbhadra news Updated Wed, 26 Sep 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
'Not afraid, go ahead and face challenges'
प्रकाश जीनियस इंटर कालेज में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस पाठशाला में मौजूद छात्र-छात्राएं। - फोटो : sonbhadra
सोनभद्र। पुलिस पर भरोसा करें। जब भी मदद की जरूरत हो बेझिझक बिना किसी संकोच के 100, 1090 डायल करें। पावर एंजल की मदद लें। जरूरत समझ में आए तो 181 (आशा ज्योति) डायल करें। स्थानीय पुलिस आपको हर संभव मदद पहुंचाएगी।
विज्ञापन


यह आश्वासन अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से बुधवार को राबर्ट्सगंज स्थित प्रकाश जीनियस इंटर कॉलेज में आयोजित पुलिस की पाठशाला में सीओ सदर ज्ञानप्रकाश राय से दिया। उन्होंने जागरूकता पर जोर देते हुए कहा कि चुनौतियों का सामना डरकर नहीं बल्कि आगे बढ़कर करें। रास्ते में किसी जान-पहचान वाले, पास पड़ोस के व्यक्ति से दिक्कत आ रही है तासे 1090 डायल करें।
विज्ञापन


नाम-पता गोपनीय रखते हुए पुलिस पूरी मदद करेगी। राहत मिली कि नहीं इसका फीडबैक  भी लेगी। छात्राओं को आत्मसुरक्षा के लिए तत्पर रहने की सीख देते हुए कहा कि स्कूल, बाजार या यात्रा पर जाते समय बैग में परफ्यूम, मिर्ची स्प्रे साथ रखें। रास्ते में अप्रिय स्थिति आए तो सामने वाले के आंख में स्प्रे झोंक दें और तत्काल 100 नंबर डायल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 से 15 मिनट में पुलिस मौके पर होगी। किसी तरह की संकोच होने पर पावर एंजल की मदद लें। रास्ते में कोई बच्चा, महिला लावारिश है, या किसी परेशानी में है तो 181 नंबर डायल करें उसे मदद पहुचाएं। घरेलू हिंसा में भी बेझिझक पुलिस की मदद लें।

प्रभारी निरीक्षक राबट्र्सगंज चंद्रप्रकाश पांडेय ने यातायात नियमों के पालन का संकल्प दिलाते हुए कहा कि तीन सवारी न बैठाएं। सदैव हेलमेट का प्रयोग करें। चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें। सड़क संकेतकों पर ध्यान देते हुए गति नियंत्रित रखें। महिला थानाध्यक्ष पूजा कौर ने पावर एंजल के बारे में जानकारी दी।


अध्यक्षता कर रहे विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद जैन ने भी जागरूकता पर जोर दिया। कहा कि किसी भी समस्या के समाधान के लिए जागरूकता जरूरी है। इसलिए खुद की मदद के साथ दूसरों की भी मदद करें। प्रधानाचार्य आलोक पांडेय, सीईओ संतोष कुमार पांडेय ने भी छात्र-छात्राओं को सुरक्षा और यातायात नियमों को लेकर जागरूक रखने की सीख दी। प्रबंधक आरपी जैन ने अतिथियों को स्मृति चिह्न देने के साथ सभी का आभार ज्ञापित किया। संचालन बृजेश सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed