फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Aluminum seals recovered 667 seals recovered, two arrested

एल्युमीनियम सिल्ली बरामद 667 सिल्लियां बरामद, दो गिरफ्तार

Mon, 31 May 2021 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Aluminum seals recovered 667 seals recovered, two arrested
जनपद की क्राइम ब्रांच व पिपरी पुलिस को सोमवार को बड़ी सफलता मिली। टीम ने 34 लाख कीमत की एल्युमीनियम 667 सिल्लियां बरामद की। साथ ही दो आरोपियों को एटा से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि बीते 12 अप्रैल 2021 को सुमन कुमार जायसवाल पुत्र धर्मदेव प्रसाद जायसवाल निवासी विवेकानंद कालोनी थाना पिपरी ने सूचना दी कि उनकी ट्रांसपोर्ट कंपनी द्वारा 24 मार्च 2021 को हिंडाल्को से 924 एल्युमीनियम सिल्ली जिसका कुल वजन 20.89 टन था, वाहन संख्या एचआर 73-2657 से रुड़की भेजा जा रहा था। वाहन चालक राजेंद्र पाल सिंह पुत्र रामचंद सिंह निवासी ग्राम फफौदा खरखोदा मेरठ का था। चालक वाहन लेकर नियत समय पर अपने गंतव्य पर नहीं पहुंचा। मामले में थाना पिपरी में केस दर्ज किया गया। एसपी ने अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी पिपरी के निर्देशन में स्वाट, एसओजी, सर्विलांस टीम और थाना प्रभारी पिपरी की संयुक्त टीम गठित की। टीम ने बीते रविवार को जनपद एटा से दो अभियुक्तों को इस मामले में गिरफ्तार किया। उनके पास से कुल 667 एल्युमीनियम सिल्ली बरामद किया गया जिसका अनुमानित मूल्य 34 लाख रुपये है। पूछताछ करने पर आरोपी मोहम्मद आरिफ पुत्र अब्दुल हाफिज निवासी सराय सकिट एटा और मोबीन अहमद पुत्र समी अहमद निवासी मारहरा गेट थाना कोतवाली नगर एटा ने बताया कि उन्होंने ये एल्युमीनियम सिल्ली चालक राजेंद्र पाल सिंह से 117 रुपये प्रति किलो की दर से खरीदा था। इसके पास से बिक्री के 50 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। टीम अब चालक की तलाश में है। टीम में पिपरी प्रभारी निरीक्षक अंजनी राय, एसओजी प्रभारी श्याम बहादुर यादव, प्रभारी सर्विलांस सेल एसआई सरोजमा सिंह, स्वाट टीम प्रभारी एसआई अमित त्रिपाठी प्रभारी, रेणुकूट चौकी प्रभारी भानु प्रताप सिंह समेत कई पुलिस कर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed