फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Alleged misappropriation of lakhs in the construction of the platform

चबूतरा निर्माण में लाखों के बंदरबाट का आरोप

Mon, 21 Mar 2022 09:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 09:27 PM IST
विज्ञापन
Alleged misappropriation of lakhs in the construction of the platform
दुद्धी। मनरेगा के कार्यों में घोटाले की जांच सीबीआई तक पहुंचने के बाद भी जिम्मेदार आदत से बाज नहीं आ रहे। दुद्धी ब्लाक के टेढ़ा गांव में मनरेगा के कार्यों में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। संपूर्ण लॉकडाउन के दौरान मनरेगा से चबूतरा बनवाने के लिए लाखों रुपये निकाले गए मगर दो साल तक कोई काम नहीं हुआ। जब मामला उछला तो आनन-फानन आचार संहिता के दौरान उस कार्यों को पूरा किया गया है। डीपीआरओ ने शिकायत के आधार पर जांच की बात कही है।
विज्ञापन

दुद्धी ब्लॉक के टेढ़ा गांव निवासी अमरनाथ यादव ने उच्चाधिकारियों को भेजे शिकायती पत्र में कहा है कि वर्ष 2020 में ही जब पूरा देश कोरोना के कारण पहले लॉकडाउन में था और जब सारे काम धंधे बंद थे उस दौरान ग्राम पंचायत टेढ़ा में तीन चबूतरे का निर्माण दिखाया गया है। इसमें मनबोध के घर के पास चबूतरा निर्माण के लिए 13 अप्रैल 2020 को 95530, रघुवीर भुइयां के घर के पास चबूतरा निर्माण के लिए 119758 और प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में चबूतरा निर्माण के लिए 123590 रुपये 16 अप्रैल 2020 को निकाल लिया गया। इस धन से मौके पर कोई काम नहीं हुआ। अब जब गड़बड़ी उजागर हुई तो विधानसभा चुनाव की आचार संहिता के दौरान काम आनन-फानन में करा दिया गया। इस बाबत डीपीआरओ विशाल सिंह ने कहा कि शिकायत की जांच कराई जाएगी। गड़बड़ी की पुष्टि होने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed